एक्सप्लोरर

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले टीएमसी में हलचल, शुभेंदु अधिकारी के बाद अब और हो सकती है पार्टी में टूट

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने शुभेंदु अधिकारी पर बुधवार को सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि वह 5-6 जिलों पर अपना नियंत्रण चाहते थे, जो संभव नहीं था. सौगत रॉय ने कहा- शुभेंदु ने कभी नहीं जाहिर किया. लेकिन वह मुख्यमंत्री या उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते थे.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भले ही कुछ महीने बाकी है, लेकिन बीजेपी और राज्य की सत्ताधारी टीएमसी अभी से आमने-सामने आ चुकी है. एक तरफ जहां टीएमसी ने शुभेंदु को धोखा देने वाला बताया तो वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस में शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद कुछ और टूट हो सकती है.

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ सांसद सुनील मंडल और आसनसोल नगर निगम के प्रमुख जितेन्द्र तिवारी समेत पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के साथ मुलाकात की. अधिकारी पश्चिम बर्द्धमान जिले में कांकसा में मंडल के आवास पर उनसे मिलने गए.

शुभेंदु अधिकारी के बाद टीएमसी में और टूट के आसार

शुभेंदु अधिकारी के साथ टीएमसी के असंतुष्ट नेताओं की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि, टीएमसी के नेतृत्व ने इस पूरे घटनाक्रम को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि पार्टी से जो जाना चाहते हैं वह जाने के लिए आजाद हैं. समचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बर्द्धमान पूर्व लोकसभा क्षेत्र के दो बार के सांसद मंडल ने अधिकारी का स्वागत किया और उन्हें भीतर ले गए. वह सुबह में अधिकारी के समर्थन में सामने आए थे और शिकायतों को दूर नहीं करने के लिए पार्टी पर दोष मढ़ा था.

कुछ देर बाद तिवारी भी मंडल के आवास में जाते हुए नजर आए. तिवारी ने राजनीतिक कारणों से केंद्रीय कोष से आसनसोल को वंचित रखने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी. तिवारी पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने बताया कि बीरभूम, बर्द्धमान के तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता भी बैठक में शामिल हुए हैं.

सौगत रॉय बोले- शुभेंदु ने दिया धोखा

इधर, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने शुभेंदु अधिकारी पर बुधवार को सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि वह 5-6 जिलों पर नियंत्रण चाहते थे, जो संभव नहीं था. सौगत रॉय ने कहा- शुभेंदु ने कभी नहीं जाहिर किया लेकिन वह मुख्यमंत्री या उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते थे. मेरे पास जानकारी है कि वह बीजेपी ज्वाइन करेंगे. ऐसा लगता है कि परीक्षा के दिनों में कमजोर और लालची लोग पार्टी छोड़ रहे हैं.

" शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को धोखा दिया. राज्यसभा और लोकसभा के लिए पार्टी के चिन्ह पर 2 बार जीतने वाले और पिछले साढे चार साल के मंत्री के बावजूद वह चुनाव के छह महीने पहले धोखा देकर चले गए. अगर वह टीएमसी छोड़कर जाना चाहते थे तो उन्हें दो साल पहले चले जाना चाहिए थे. "
-टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा

ममता के बाद नेता बनने चाहते थे शुभेंदु अधिकारी

सौगत रॉय ने आगे कहा- हमने 1 और 2 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी से बात की लेकिन उन्होंने यह सूचना दी कि हम साथ नहीं रह सकते हैं. उस दिन हमने फैसला किया कि हम उनसे और ज्यादा बात नहीं करेंगे. हम उनकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते थे. वह ममता बनर्जी के बाद का नेता बनना चाहते थे और पार्टी इसके लिए तैयार नहीं थी.

ये भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget