एक्सप्लोरर

अंबेडकर यूनिवर्सिटी में काटी गई पावर सप्लाई, स्क्रीनिंग वाला पर्दा हटाया तो छात्रों ने लैपटॉप पर देखी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री

PM Modi और गुजरांत दंगों पर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विश्वविद्यालयों में खूब बवाल हो रहा है. दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री को देखा.

Ambedkar University BBC Documentary Screening: बीबीसी की विवादास्पद "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. कई विश्वविद्यालयों में इसकी स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो चुका है. दिल्ली के जेएनयू में तो पथराव जैसी स्थिति भी पैदा हो गई. वहीं अब दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की कोशिश की. हालांकि, स्क्रीनिंग के दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पावर सप्लाई की कट कर दी और पुलिस को बुलाया गया.

जानकारी के मुताबिक, छात्र संगठनों ने शुक्रवार (27 जनवरी) को स्क्रीनिंग करने का एलान किया था. छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कर रहे थे और उसी दौरान यूनिवर्सिटी ने बिजली काट दी. इसके बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्क्रीनिंग के लिए लगाए गए पर्दे को भी हटा दिया. पता चला है कि छात्रों ने पर्दा हटाए जाने के बाद अलग-अलग ग्रुप्स में बैठकर लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री देखी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी स्क्रीनिंग का एलान

बता दें कि आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी कई छात्र संगठनों, जिसमें एनएसयूआई (NSUI) भी शामिल है, ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का एलान किया है. कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग शाम 4 और 5 बजे की जाएगी. हालांकि, DU प्रशासन का कहना है कि छात्रों ने इसके लिए किसी तरह की इजाजत नहीं ली है. प्रशासन ने कहा कि केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को बैन किया है और कैंपस में इसे नहीं दिखाया जाएगा.

JNU और जामिया में भी हुआ बवाल

इससे पहले, दिल्ली के जेएनयू और जामिया यूनिवर्सिटी में भी इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद हो चुका है. बीते दिनों जब जेएनयू में लेफ्ट विंग के छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की कोशिश की तो वहां भी प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया. इसके बाद छात्रों पर पथराव भी हुआ. छात्रों ने पथराव के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया और वसंत कुंज थाने में शिकायत दी.

जामिया में कर दी गई छुट्टी

वहीं बुधवार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडेरशन ऑफ इंडिया ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी थी, लेकिन स्क्रीनिंग से पहले ही पुलिस ने SFI के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद छात्र संगठन ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया. हालात ये हो गए कि शुक्रवार को कैंपस में छुट्टी कर दी गई. हालांकि, यूनिवर्सिटी का कहना है कि कक्षाओं के निलंबन का प्रोटेस्ट से कोई लेना देना नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: क्या 2024 में तमिलनाडु से पीएम मोदी लड़ सकते हैं चुनाव? प्रदेश BJP प्रमुख अन्नामलाई ने दिया ये जवाब

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget