एक्सप्लोरर

MP: दमोह जिले का रहने वाला बारेलाल पाकिस्तानी जेल में है बंद, परिजनों को सता रही है चिंता

दमोह जिले में रहने वाला बारेलाल इस वक्त पाकिस्तानी जेल में बंद है. परिवार के सदस्यों की सरकार से मांग है कि वह जल्द से जल्द बारेलाल को भारत लेकर आए.

भोपाल: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में रहने वाला एक युवक के पाकिस्तान की जेल में बंद होने की खबर सामने आई है. गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान की जेल में बंद युवक दिव्यांग है. नोहटा थाना इलाके के शीशपुर पटी गांव का रहने वाला एक युवक पाकिस्तान की जेल में बंद है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली खबरों के बाद जब भारत में इस बात की जांच की गई तब इस बात को खुलासा हुआ.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस ने दो भारतीयों को पकड़ा. जिनमें से एक मध्यप्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला है. पकड़े गए व्यक्ति का नाम बारेलाल आदिवासी बताया जा रहा है. बारेलाल दो साल से गायब था. जिसके गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने 4 मार्च 2017 को नोहटा पुलिस थाने के दर्ज कराई थी. बारेलाल के परिवार वालों ने शिकायत में कहा था कि उनका 28 साल का बेटा बारेलाल 15 फरवरी 2017 से लापता है.

मुंबई के बाद अब मध्यप्रदेश के दमोह में बरसात का कहर, बाढ़ जैसे हालात

परिवार के लोगों का कहना है कि बारेलाल मानसिक रूप से बीमार है. जिसकी वजह से वह अक्सर घर से गायब हो जाता था. लेकिन दो साल पहले 15 फरवरी को जब वह घर से लापता हुआ तो वापस नहीं लौटा. दो दिन पहले आई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान पुलिस ने दो भारतीयों को पकड़ा है. इनमें से एक एमपी के दमोह जिले का है.

जानकारी मिलने के बाद एसपी ने इस बात की पुष्टि की. हालांकि एसपी ने ये भी कहा कि फिलहाल भारत सरकार या पाकिस्तानी दूतावास से इस बात की जानकारी नहीं मिली है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जो जानकारी और तस्वीरें सामने आईं हैं उस आधार पर बारेलाल के परिवार वालों ने उसकी पहचान कर ली है. परिवार के सदस्यों की सरकार से मांग है कि वह जल्द से जल्द बारेलाल को भारत लेकर आए.

मध्य प्रदेश: नहीं माने रामकृष्ण कुसमरिया, शिवराज के मंत्री के खिलाफ निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget