एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में कोरोना टीकाकरण शुरू, पहले दिन सांसदों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई वैक्सीन

बांग्लादेश के सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई. बांग्लादेश सरकार द्वारा खरीदी गईं कोविशील्ड की 50 लाख खुराक 25 जनवरी को ढाका पहुंची हैं.

ढाका: बांग्लादेश में रविवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और पहले दिन सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाया. ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय में डिजिटल कार्यक्रम के दौरान अभियान की शुरुआत करने वाले स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने लोगों से अपील की कि टीका के खिलाफ दुष्प्रचार नहीं करें. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षित है और इसका स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है.

खबर में बताया गया कि सांसदों, प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई. बहरहाल, देश में टीका लगवाने वालों में ज्यादा उत्साह नहीं देखा गया. भारत ने बांग्लादेश को 21 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें उपहार के तौर पर दी थीं.

वहीं, बांग्लादेश सरकार द्वारा खरीदी गईं कोविशील्ड की 50 लाख खुराक 25 जनवरी को ढाका पहुंची हैं.

भारत में अब तक 56 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीका

शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 56 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है और टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या मौत हो जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है. मंत्रालय में संयुक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक कुल 56 लाख 36 हज़ार 868 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 52 लाख 66 हज़ार 175 स्वास्थ्यकर्मी और 3 लाख 70 हज़ार 693 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं. दो फरवरी को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget