एक्सप्लोरर

जूस लेने के लिए घर से निकला इंजीनियर, जैसे ही चप्पल में डाला पैर, सांप ने डंसा; जानें फिर क्या हुआ?

बेंगलुरु के एक इलाके में ऐसा हादसा हुआ, जिसने अचानक पूरे परिवार को शोक में डाल दिया. इस दर्दनाक घटना में 41 साल के एक युवक की जान चली गई.

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बन्नेरघट्टा रिसर्व फारेस्ट के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी मंजू प्रकाश (41) की उस समय मौत हो गई, जब घर के बाहर चप्पल में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया. मंजू प्रकाश पिछले कई दिनों से घर से काम कर रहे थे और एक सप्ताह की छुट्टी पर थे.

रविवार (31 अगस्त, 2025) को दोपहर के समय मंजू प्रकाश जूस पीने के लिए अपने घर से निकले और घर के बाहर रखी चप्पल पहन ली. कुछ देर बाद मंजू प्रकाश घर आ गए. उन्होंने मां को जूस का पैकेट दिया और फिर घर के कमरे में सोने चले गए. उन्हें बिल्कुल पता नहीं चला कि उनकी चप्पल में सांप छिपा हुआ है.

मंजू प्रकाश के पैर की जा चुकी थी संवेदना

परिवार वालों के मुताबिक, पहले हुए एक हादसे में उनके पैर की संवेदना चली गयी थी, जिसके कारण उन्हें सांप के काटने का एहसास भी नहीं हुआ. घर के पास निर्माण कार्य कर रहे मजदूर ने चप्पल में सांप को देखा और परिवार को जानकारी दी. जब चप्पल निकाली गई तो उसमें छिपा हुआ सांप मर चुका था. 

मां ने कमरे में जाकर बेटे को उठाना चाहा, लेकिन उस समय तक मंजू प्रकाश के मुंह से झाग निकल रहा था और वो सांप के जहर के कारण दम तोड़ चुका था. परिवार ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए.

सांपों के लिए ब्रीडिंग टाइम 

विशेषज्ञों का कहना है कि जहरीले सांपों का अभी ब्रीडिंग टाइम है. ऐसे में भोजन और गर्माहट की तलाश में सांप बाहर निकल रहे हैं. इसलिए जूते-चप्पल पहनने से पहले हमेशा ध्यानपूर्वक देखें कि उनमें कोई जीव-जन्तु तो नहीं छिपा है. यह छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है.

ये भी पढ़ें:- शहबाज शरीफ सिर्फ मुखौटा, असली कमान आसिम मुनीर के हाथ? SCO समिट में दिखने के बाद फिर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget