एक्सप्लोरर

बांद्रा मामला: ABP Majha के संवाददाता राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी की NBA ने निंदा की

एबीपी माझा (ABP Majha) के संवाददाता राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी की न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने निंदा की है.

नई दिल्ली: मुंबई के बांद्रा में पिछले दिनों जुटी आम लोगों की भीड़ के मामले में ABP Majha के संवाददाता राहुल कुलकर्णी की गिरफ्तारी की न्यूज़ ब्रोडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) ने निंदा की है. एनबीए ने गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा गया है कि ये फ्री प्रेस पर एक हमला है.

इस संबंध में एनबीए के अध्यक्ष और पत्रकार रजत शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राहुल की एफआईआर और गिरफ्तारी को अकारण करार दिया है और इसे हैरान करने वाला और दर्द भरा बताया है.

पत्र में कहा गया है, ''एनबीए अनुचित गिरफ्तारी की निंदा करता है. गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है और ये फ्री प्रेस पर एक हमला है. बोलने की आजादी के मौलिक अधिकार की मांग की जाती है और आगे उन्हें किसी भी तरह की हिरासत और कैद में रखना संवैधानिक जनादेश का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और उसकी जान को भी खतरा होगा. एक एसोसिएशन होने के नाते हम प्रसारण मानकों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में विश्वास रखते हैं और सभी सदस्य आचार संहिता, प्रसारण मानकों और स्व-नियमन द्वारा शासित होते हैं.''

एनबीए ने कहा है कि राहुल कुलकर्णी एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो ईमानदार पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं और वो हमेशा जांच एजेंसियों के लिए उपलब्ध रहेंगे. पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच हुई इस गिरफ्तारी से राहुल को संक्रमण का भी खतरा है.

NBA ने कहा है कि अगर पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत है तो एनबीएसए में किसी भी मामले की शिकायत की जा सकती है.

एबीपी माझा के पत्रकार राहुल कुलकर्णी को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले यानि मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार यहां बांद्रा में जमा होकर अपने घरों को जाने के लिये परिवहन का इंतजाम करने की मांग कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget