एक्सप्लोरर

Mahakumbh Stampede: अविमुक्तेश्वरानंद के 'धक्का दे दें' वाले बयान पर आया धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, जानें क्या-क्या बोले

Mahakumbh Stampede: धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों को मोक्ष मिलने की बात कही थी. इस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें लताड़ लगाई थी. अब धीरेंद्र शास्त्री का जवाब आया है.

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ पर 'मोक्ष' वाला बयान देकर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को कई लोगों से खरी-खोटी सुनना पड़ी थी. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तो यह तक कह दिया था कि अगर भगदड़ में मरने को वह मोक्ष कहते हैं तो हम उन्हें भी गंगा में धक्का देकर उनका मोक्ष करा देते हैं. अब इस पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब आया है.

एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'वे महापुरुष है. हमारी सनातन संस्कृति के आचार्य हैं. हम उन्हें कोई प्रतिउत्तर नहीं दे सकते. हम तो बालक है, वे तो महापुरुष हैं. हमारा उत्तर देना उचित नहीं होगा. महापुरुषों के अपने-अपने विचार होते हैं. जिसके जैसे विचार हो, वह उसी भाव से प्रस्तुतिकरण करता है. हमें लगता है कि वह हमारे भाव को समझ नहीं पाए. भला मरने वाला की निंदा कोई क्यों करेगा? शव की निंदा और शव की आलोचना कोई क्यों करेगा? यह छोटा-मोटा विवेक तो हम भी रखते हैं. पर वे आचार्य हैं तो उनको अब हम कोई जवाब तो दे नहीं सकते.'

दूसरे शाही स्नान के ठीक पहले मची थी भगदड़
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए दूसरे शाही स्नान के ठीक पहले रात में भगदड़ मची थी. यूपी सरकार के मुताबिक, इस भगदड़ में 30 लोग मारे गए थे. जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्टर्स की मानें तो यह आंकड़ा कहीं ज्यादा था. कुछ रिपोर्टर्स ने तो 60 से ज्यादा शव गिनने तक के दावे किए. कुछ वीडियो भी आए जिनमें शवों के ऊपर 61 और 67 नंबर लिखे थे. इसके साथ ही इसी दिन शाही स्नान के दौरान ही एक और भगदड़ मचने का दावा किया गया. इस दूसरी भगदड़ में भी दो दर्जन से ज्यादा मौतों की बातें कही गई, हालांकि यूपी सरकार की ओर से ऐसी किसी भी भगदड़ का खंडन किया गया.

अविमुक्तेश्वरानंद ने व्यवस्था पर उठाए थे सवाल
भगदड़ को लेकर संतों का एक पक्ष तो प्रशासन के साथ खड़ा रहा लेकिन कई ऐसे भी संत थे जिन्होंने इस भगदड़ के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तो योगी सरकार पर सही आंकड़े छुपाने तक का आरोप लगा दिया था. इसी बीच जब भगदड़ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, उसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि भगदड़ में मरने वालों को मोक्ष की प्राप्ति हुई है. सोशल मीडिया से लेकर महाकुंभ तक, उनके इस बयान की बहुत निंदा हुई. अविमुक्तेश्वरानंद ने भी इसी बयान को लेकर उन्हें खूब सुनाई थी.

यह भी पढ़ें...

Satyendra Das Death: सत्येंद्र दास के बाद कौन हो सकता है राम मंदिर का मुख्य पुजारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget