एक्सप्लोरर

'ईश्वरीय शक्तियां...', धीरेंद्र शास्त्री के 'चमत्कारों' पर बोले राम मंदिर ट्रस्टी चंपत राय, मजारों पर कही ये बात

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कारों को कोई अंधविश्वास बता रहा है तो कोई इसे सच कह रहा है. इसे लेकर राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने भी बयान दिया है.

Champat Rai On Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का भी बयान आया है. चंपत राय ने इसे ईश्वरीय शक्ति बताया. उन्होंने मजारों का भी जिक्र किया और कहा कि आलोचना कोई भी कर सकता है.

कानपुर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे चंपत राय से बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कारों लेकर उठ रहे विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर इन बातों में नहीं पड़ता. ईश्वरीय शक्तियां जन्म से आती हैं. आप जितनी ऊंचाई पर खड़े होते हैं, उतनी ही दूर तक आप देख सकते हैं. यह ऐसा ही है.'

मजार का भी किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा, "यदि ईश्वर ने किसी को जन्म से उस तरह की शक्ति दी है कि उसकी आंतरिक क्षमता इतनी ऊंचाई पर पहुंच जाती है कि वह दूसरे लोगों के मन की बात समझ सकता है." मजारों का जिक्र करते हुई उन्होंने कहा कि "कुछ हिंदू भी मजार जाते हैं. अगर वहां किसी को अपनी शांति मिलती है तो हम उसे रोकने वाले कौन होते हैं."

उन्होंने राम मंदिर से जुड़े विवाद पर भी बात की. महासचिव ने कहा राम मंदिर पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए कोर्ट, पुलिस और आयकर विभाग का दरवाजा खुला है. 

क्या है मामला
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दावा है कि वह बिना किसी से सवाल पूछे उसके मन को पढ़कर उसकी परेशानी बता देते हैं. इसी महीने जब वह नागपुर में 'श्रीराम चरित्र कथा' करने गए थे तो उन्हें अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव ने खुला चैलेंज दिया कि धीरेंद्र शास्त्री उनके सामने अपनी सिद्धियां दिखाएं. ऐसा करने पर उन्हें 30 लाख रुपये देने की बात भी कही गई.

लेकिन मामला तब दिलचस्प हो गया जब इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा दो दिन पहले ही समाप्त कर दी और चले आए. इसे लेकर दावा किया गया कि धीरेद्र शास्त्री ने डरकर कथा जल्दी समाप्त कर दी. कहा गया कि समिति ने उनके ऊपर जादू-टोना और अंधविश्वास फैलाने को लेकर शिकायत दी थी, इसलिए धीरेंद्र शास्त्री डर गए। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से बताया गया कि यह पहले से ही तय था.

यह भी पढ़ें-

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के पास हैं ये सिद्धियां, किससे मिली और कैसे करती हैं काम, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget