एक्सप्लोरर

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को परिवार ने 11 साल पहले ही कर दिया था बेदखल

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार हरियाणा के कैथल से जुड़ रहे हैं. इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए दो संदिग्धों के दावे के अनुसार वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं.

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार हरियाणा के कैथल से जुड़ रहे हैं. इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए दो संदिग्धों के दावे के अनुसार वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. इन दो संदिग्धों में एक हरियाणा का गुरमेल बलजीत सिंह है. आरोपी गुरमेल के परिजनों का कहना है कि उन्होंने गुरमेल को कई साल पहले घर से बेदखल कर दिया था. घरवालों ने कहा, जबसे हमने उसे घर से निकाला है, उसकी किसी भी गतिविधि से हमें कोई लेना-देना नहीं होता. 

गुरमेल कैथल हरियाणा के नरड का रहने वाला है. परिवार के नाम पर उसके घर में केवल उसकी एक बुजुर्ग दादी रहती है. आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान गुरमेल की दादी ने बताया कि आज से लगभग 11 साल पहले उन्होंने गुरमेल को अपने परिवार से बेदखल कर दिया थाा. 60 वर्षीय फूली देवी (गुरमेल की दादी) ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि रिश्ते में वो मेरा पोता लगता है. लेकिन वर्तमान समय में वह मेरा कुछ नहीं लगता. 

गुरमेल की दादी ने मीडिया से क्या कहा? 
बुजुर्ग महिला ने बताया कि आप चाहे तो उसे मारे या फिर छोड़ें, हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है. उसका चार-पांच महीने से हमें कोई अता-पता भी नहीं है. तब से उसका न कोई फोन आया है और न ही वह घर आया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी के मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है और लंबे समय से गुरमेल अपने गांव में नहीं रह रहा था. गुरमेल की दादी ने बताया कि घर में केवल वह और उनका एक पोता रहता है.

मामले की जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच टीम
आरोपी गुरमेल कैथल साल 2022 में एक युवक की हत्या करने के मामले में कैथल जेल में बंद था. उसके बाद जमानत पर बाहर आने के बाद मुंबई में वह लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के साथ संपर्क में आया. यह भी बताया जा रहा है कि गुरमेल कैथल जेल में ही लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया था. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी, वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में रहकर बाबा सिद्दीकी पर नजर रख रहे थे. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:  Baba Siddique Shot Dead: अगर ये नहीं होता तो बच जाती बाबा सिद्दीकी की जान! जानें कहां हो गई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget