एक्सप्लोरर

Coronavirus: आपके मोबाइल फोन पर भी हो सकता है वायरस, डॉक्टर से जानें कैसे रहें सतर्क

Coronavirus: सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉक्‍टर एम वली ने बताया कि सतर्क रहने पर कोरोना वायरस से आसानी से मुकाबला किया जा सकता है.

Coronavirus: कोरोना वायरस से चीन में करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है और 85 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं. कोरोना वायरस का असर अब दुनियाभर में दिखने लगा है और इससे भारत भी अछूता नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने आज बताया कि भारत में अभी तक कुल छह मामलों की पुष्टि हुई है. इन मामलों के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इससे कैसे बचा जाए. इसी को लेकर एबीपी न्यूज़ ने सर गंगा राम हॉस्पिटल के डॉक्‍टर एम वली से बात की और इससे बचने के उपाय जाने.

बचाव कैसे करें? एम वली ने कहा कि लोगों को केवल केवल खांसी, छींक, नाक बहने, नजला होने, सर में दर्द होने पर पैनिक (चिंता) नहीं होनी चाहिए. हालांकि जब बुखार आए और बदन में टूटन हो तो लोगों को सतर्क होना चाहिए. ऐसी स्थिति में भीड़-भाड़ वाले इलाके में नहीं जाना चाहिए, हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना चाहिए. कोरोना वायरस 100 दिनों तक जिंदा रहता है, यही खतरनाक बात है.

डॉक्टर एम वली ने कहा कि कोरोना वायरस किसी भी तरह के सतह (सरफेस) पर जैसे मोबाइल फोन, सीढ़ी की रेलिंग से फैल सकता है. रेलिंग अस्पतालों में सबसे अधिक संक्रमित होती है, जिसे पकड़ कर नहीं चलना चाहिए. दुकानों का काउंटर है इससे भी वायरस फैलता है. हमें इन चीजों को हमेशा साफ रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि एयरलाइन में यात्रा करने से बचना चाहिए. किसी के एक दम सामने और पास में नहीं खांसना चाहिए, मुड़कर खांसी करनी चाहिए. खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखना चाहिए. सेनेटाइजर से ज्यादा अच्छा है कि हाथ को पानी और साबुन से धोएं.

डॉक्टर ने कहा कि हमने बर्ड फ्लू, स्वाइल फ्लू और इबोला जैसी महामारी को झेला है. भारत में थोड़े-बहुत केस कोरोना वायरस के आए हैं, सबसे पहला केस केरल में आया और इसका मुकाबला राज्य ने किया. इस राज्य में एजुकेशन का स्तर ज्यादा है और लोगों को पता था कि कैसे इसका मुकाबला करना है. इसके बाद ये वायरस एक दो लोगों में जयपुर और दिल्ली में आया. बच्चों में यह वायरस जल्दी नहीं फैलता है, जब तक कि क्लोज कॉन्टैक्ट नहीं हो.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के उपाय बताए हैं. मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि स्वच्छता संबंधित नियमों के पालन से नोवल कोरोना वायरस (COVID19) के खिलाफ सुरक्षा में मदद मिल सकती है.

बचाव के उपाय

अपने हाथों को बार-बार धोएं. एक दूसरे से दूरी बनाए रखें. अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें. श्वसन स्वच्छता का अभ्यास करें- जब आप खांसते या छींकते हैं, तो अपने मुंह और नाक को अपने हाथों से अथवा टिशू से ढंके.

Coronavirus: आपके मोबाइल फोन पर भी हो सकता है वायरस, डॉक्टर से जानें कैसे रहें सतर्क

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने का उपाए सुझाते हुए कहा कि यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें. इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत रहें और अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह का पालन करें.

Coronavirus: सरकार ने पैरासिटामोल, विटामिन B1 और B12 सहित कुछ दवाओं के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget