एक्सप्लोरर

'उनको गुरु कहना बंद कर देना चाहिए', लड़कियों को वेश्या बताने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भड़के बाबा रामदेव

Baba Ramdev on Aniruddhacharya: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों को लेकर कई बार ऐसे बयान दिए, जिन पर विवाद हुआ. उनके इन बयानों पर बाबा रामदेव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयानों पर बाबा रामदेव भड़क गए. उन्होंने कहा कि मैं बिना नाम कह रहा हूं, सनातन धर्म का गुरु या संन्यासी वो है, जिसने देश के लिए इंडस्ट्री, हेल्थ, एजुकेशन में कुछ योगदान दिया है. बाबा रामदेव ने पूछा कि भारत को भारत बनाने में उनका क्या योगदान है. जिसका भारत को भारत बनाने में योगदान नहीं है वो कुछ भी बकवास करे, कुछ भी कहे, वो सनातन धर्म का गुरु नहीं हो सकता है. ऐसे लोगों को गुरु कह देना बंद कर देना चाहिए.

एबीपी के साथ बुधवार (27 अगस्त, 2025) को बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि जीवन में चरित्रता, पवित्रता और पुरुषार्थ होना चाहिए. सनातन धर्म का गुरु वो है, जिसने देश के अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है. सनातन धर्म में बहुत से लोग प्रवचन के नाम पर 'प्रवंचना' करते हैं. शास्त्र के एक श्लोक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रवचन में ना तो तथ्य है, ना कोई साइंस है और ना ही सच्चाई है, ऐसी बातें तो बोलना उन्हें बंद कर देना चाहिए.

'ओछी बात करना खुद में ओछापन'

लड़कियों के चरित्र पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की ओर से दिए गए बयान को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि आचरण महिला हो या पुरुष, सबमें होना चाहिए, इसी से हमारा परिवार चलेगा. किसी भी वर्ग को टारगेट करके ओछी बात करना खुद में ओछापन है. कोई सभ्य व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता है. 

आम लोगों को भी ओछी बातें नहीं करनी चाहिए. जिनके आगे सद्गुरु, शंकराचार्य लगे हैं, उनको किसी की भी निंदा नहीं करनी चाहिए. उन्हें किसी के भी बारे में घटिया बात करना बहुत ही गलत है. उन्होंने कहा कि कुछ तो हमसे छोटे हैं और कुछ उम्र में बड़े हैं, लेकिन मैं सबसे हाथ जोड़कर एक बात कहूंगा कि भारत के सनातन धर्म को मजबूत बनाओ.

ट्रंप के टैक्स टैरिफ को लेकर क्या बोले बाबा रामदेव

अमेरिका के भारत पर टैक्स बढ़ाने को लेकर रामदेव बाबा ने कहा कि आज ट्रंप भी यही सोच रहा है कि हमें अपने देश में प्रोडक्शन बढ़ाना है, टैरिफ हमें लगाना है, ताकि दूसरों के प्रोडक्ट्स हमारे देश में ना आएं, लेकिन ये अमेरिका में पूरी तरह संभव नहीं है, क्योंकि अमेरिका में मजदूरी इतनी महंगी है, रिसोर्स इतने महंगे हैं कि लोग आलसी हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget