एक्सप्लोरर

Baba Ramdev on Trump: 'गिरगिट की तरह इतनी बार तो रंग कोई नहीं बदलता, जितनी बार...', ट्रंप के टैरिफ बम पर क्या बोले बाबा रामदेव?

Baba Ramdev on Donald Trump: बाबा रामदेव ने कहा कि ट्रंप में जो पराक्रम, सूझबूझ और विश्वसनीयता होनी चाहिए वो उनमें नहीं है. इतनी बार तो गिरगिट की तरह रंग कोई नहीं बदलता, जितनी बार वो बदल रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था, जो कि आज (27 अगस्त, 2025) से लागू हो गया है. जब ट्रंप के टैरिफ को लेकर बाबा रामदेव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप भी चाहते हैं कि अमेरिका में स्वदेशी को बढ़ावा मिले. दूसरे देशों की वस्तुएं हमारे देश में न आएं. बाबा रामदेव ने इस दौरान ट्रंप को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला राजनेता बताया. 

बाबा रामदेव ने कहा, 'जिस देश में वैभव बहुत आ जाता है तो वहां विलासिता बढ़ जाती है. ट्रंप में जो पराक्रम होनी चाहिए, जो सूझबूझ और विश्वसनीयता होनी चाहिए. इतनी बार तो गिरगिट की तरह रंग कोई नहीं बदलता, जितनी बार वो बदल रहे हैं. हर देश के बारे में, हर परिस्थिति के बारे में, चीन के संदर्भ में कितनी बार झूठ बोला, भारत-पाकिस्तान के संदर्भ में कितनी बार झूठ बोला. वो दादागिरी से भी ज्यादा गुंडागर्दी कर रहे हैं.'

अब भारतीयों के लिए जागने का वक्त है: बाबा रामदेव

उन्होंने कहा, 'पहले अमेरिका को बहुत सभ्य देश के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन उन्होंने (ट्रंप ने) आकर अमेरिका के उन सभी मूल्यों को ध्वस्त कर दिया. लेकिन फिर भी कोई बात नहीं है क्योंकि अब भारतीयों के लिए जागने का वक्त है. अगर वे अब नहीं जागे तो मुश्किल होगी.'

दुनिया की पहली अर्थव्यवस्था बनना होगा: बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा, “यूके की एक एजेंसी ऑक्सफैम और अग्नुस मेडिसन नाम के एक विदेशी अर्थशास्त्री हैं, जिसकी वैश्विक स्तर पर टॉप अर्थशास्त्रियों में उसकी गणना होती है. उसने भी कहा था भारत पिछले 5,000 सालों से 18वीं शताब्दी तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति रहा है. बीच में चीन के साथ थोड़ा मुकाबला हुआ, कभी भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत की भागीदारी निभाता था तो कभी चीन उससे ऊपर-नीचे होता था, लेकिन आज भारत की क्या स्थिति है. आज हम विश्व अर्थव्यवस्था में 2 से 3 प्रतिशत की भागीदारी के साथ सिमट गए हैं. तो अब हमें अपने आपको ग्लोबल इकोनॉमिक पॉवर बनाने के लिए और विश्व की अर्थव्यवस्था को लीड करने की कैपिसिटी वाला देश बनाना होगा. अभी हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, लेकिन हमें विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनना होगा.'

पूरी दुनिया की मायावी ताकतों को झुकाना होगा: रामदेव

पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा, 'भारत को विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासियों की ताकत को एक करना होगा. आज भारत में जनसंख्या की बात करें, प्रतिभा की बात करें या साइंस-टेक्नोलॉजी, टैलेंट, इनोवेशन की बात करें तो हम किसी से कम नहीं है. बस हमें अपने दिमाग से कुंठा को बाहर निकालना पड़ेगा. देश में जो लोग नौकरी कर रहे हैं, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, उन्हें इस नजरिए के साथ काम करना पड़ेगा कि हमें किसी भी कीमत पर अमेरिका सहित पूरी दुनिया की जो मायावी ताकतें हैं, इन्हें परास्त करके भारत के सामने सबको झुकाना है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget