एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 पर बाबा रामदेव बोले- इंतजार खत्म होने वाला है, PoK को लेकर भी पीएम मोदी से जताई उम्मीद

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में सरकार की सतर्कता इस बात की और इशारा कर रही है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने वाली है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किये जाने के पक्षधर रहे योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि जिसका इंतजार था, अब वो जल्द होने वाला है. उन्होंने कहा कि एकता और अखंडता के लिए जरूरी है कि देश का एक संविधान, एक झंडा और एक एजेंडा हो. रामदेव ने कहा, ''जम्मू कश्मीर में सरकार की सतर्कता इस बात की और इशारा कर रही है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने वाली है.''

उन्होंने कहा, ''जम्मू कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा. वहां पर भारत को गाली देने वाले और तिरंगे का अपमान करने वाले और पाक के पैसे से कश्मीर में उपद्रव करने वाले, सेना पर हमला करने वाले जिंदा नहीं बचेंगे.'' बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा.

इन दिनों जम्मू-कश्मीर को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि सूबे में सरकार क्या करने जा रही है? दरअसल, पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. प्रशासन ने आतंकी खतरे का जिक्र करते हुए वार्षिक अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोकने और तीर्थयात्रियों/पर्यटकों को कश्मीर घाटी खाली करने का आदेश दिया था.

एनआईटी, श्रीनगर में पढ़ रहे दूसरे राज्यों के छात्रों को भी परिसर खाली करने और घर लौटने को कहा गया है. अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती और अन्य कदम उठाये जाने के बाद यह अफवाह है कि केंद्र की योजना ‘अनुच्छेद 35 ए’ को खत्म करने की हो सकती है. यह अनुच्छेद राज्य के बाशिंदों को सरकारी नौकरियों और भूमि पर विशेष अधिकार देता है.

राम मंदिर पर मध्यस्थता पैनल के बेनतीजा रहने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि यह समय की बर्बादी है, इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है. रामदेव ने कहा, ''न्यायपालिका जिस तरह से दूसरे मामलों में रात रात भर सुनवाई करती है उसी तरह इस मामले में भी निरंतर सुनवाई करके एक दो महीने में अंतिम फैसला देगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget