एक्सप्लोरर

बलात्कारी राम रहीम को जेल में मिला VVIP ट्रीटमेंट, बैरक की बजाए AC कमरे में गुजारी रात

राम रहीम को आईपीसी की धारा 376 यानी बलात्कार और धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया है. कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम को कल रात 9 बजकर 40 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया.

रोहतक: बलात्कार का दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम रोहतक की जेल में बंद हैं, लेकिन उसे जेल में पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. रोहतक की जेल में बाबा राम रहीम की सेल में एसी लगा है. पानी का प्योरिफायर है. यही नहीं एक सहायक भी दिया गया है. सवाल ये है कि एक बलात्कार के दोषी को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों मिल रहा है?

मेहमान की तरह दी गई सुविधाएं

जिस शख्स को 24 घंटे पहले अदालत ने बलात्कार का दोषी मानकर जेल भेजा है. उस बलात्कारी बाबा गुरमीत राह रहीम को जेल में सामान्य कैदी की तरह नहीं, बल्कि जेल के मेहमान की तरह वीवीआईपी सुविधाएं दी गई हैं.

राम रहीम पर कौन-कौन से चार्ज लगे हैं?

राम रहीम को आईपीसी  की धारा 376 यानी बलात्कार और धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया है. कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम को कल रात 9 बजकर 40 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया, लेकिन यहां उसे जो सुविधाएं मिली हैं. वो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं.

 बलात्कारी राम रहीम को जेल में मिला VVIP ट्रीटमेंट, बैरक की बजाए AC कमरे में गुजारी रात

जेल में अपने साथ ले गए कपड़े ही पहनेगा राम रहीम

जेल में राम रहीम को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया है, बल्कि एक कमरे में रखा गया है. इस कमरे में ऐशो आराम की सारी सुविधाएं हैं. कमरे के अंदर एक बेड है. राम रहीम जेल में अपने साथ ले गए कपड़े ही पहनेगा. इसके अलावा साफ पानी के लिए कमरे में पानी का प्यूरिफायर तक लगाया गया है. साथ ही एक एसी भी लगा हुआ है. यानी बलात्कार का दोषी जेल में फुल ऐश कर रहा है. जेल प्रशासन की ओर से उसे एक सहायक भी दिया गया है. जो 24 घंटे उसके साथ रहेगा.

बलात्कारी राम रहीम को जेल में मिला VVIP ट्रीटमेंट, बैरक की बजाए AC कमरे में गुजारी रात

क्या साधारण बलात्कारी इंसान के लिए ऐसा ही सूलूक करता है जेल प्रशासन

कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो सफेद रंग के कपड़ों में नजर आया. उसने नागरा जूता भी पहन रखा था. राम रहीम अपने साथ कपड़ों से भरा बैग भी लेकर आया था. अब सोचिए अगर कोई कोई साधारण बलात्कार का दोषी होता तो उसके साथ पुलिस क्या सुलूक करती. उसे कोर्ट से सीधे जेल की सलाखों में ठूंस देती लेकिन राम रहीम के साथ ऐसा नहीं हुआ.

पंचकूला कोर्ट पहुंचने के दौरान भी राम रहीम ने अपनी ताकत दिखाई

पेशी के लिए पंचकूला कोर्ट पहुंचने के दौरान भी राम रहीम ने अपनी ताकत दिखाई थी. उसके काफिले में इतनी गाड़ियां चल रही थीं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे. गुरमीत राम रहीम को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. इसकी वजह है खट्टर सरकार से करीबी. मुख्यमंत्री से लेकर हरियाणा के कई मंत्री तक उसके साथ दिख चुके हैं. शायद इसी वजह से उसे जेल में कैदी वाली नहीं बल्कि वीवीआईपी मेहमान वाली सुविधाएं दी जा रही है.

यह भी पढ़ें-

वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ? समर्थकों की गुंडागर्दी देख हाई कोर्ट का आदेश- राम रहीम की संपत्ति जब्त करके हो नुकसान की भरपाई दिल्ली में 11 जगह डेरा समर्थकों के गुस्से की आगः मंडावली में बस को फूंका, दिल्ली में भी धारा 144 लागू हरियाणा हिंसा: साक्षी महाराज का विवादित बयान- आगे इससे भी बड़ी घटनाएं घटती हैं तो कोर्ट भी होगा जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget