एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Sarkar: कांग्रेस नेता ने बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री को दिया चैलेंज, कहा- मंच से लगाओ 'अल्ला हू अकबर' के नारे

Bageshwar Dham In Patna: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री की पटना चल रही कथा पर जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस के एक विधायक ने बाबा को चैलेंज कर दिया है.

Baba Bageshwar Dham In Patna: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं. राजधानी से सटे नौबतपुर में वह हनुमंत कथा कर रहे हैं. बागेश्वर वाले बाबा की कथा में एक तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है तो दूसरी तरफ उनके दौरे को लेकर सियासत भी खूब गर्म है. बीजेपी बाबा बागेश्वर का समर्थन में है तो आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आरजेडी और कांग्रेस के माननीय बाबा के मिशन सनातन पर तंज कस रहे हैं. बिहार ही नहीं, झारखंड में भी बाबा के खिलाफ आवाज उठी है. झारखंड में कांग्रेस के एक विधायक ने तो बाबा को चैलेंज कर दिया है.

झारखंड से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बाबा को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं बाबा को कहूंगा कि आप इस मंच पर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाओ. उन्होंने कहा जैसे इरफान अंसारी जय बजरंग बली का नारा लगाता है, वैसे ही आप भी अपने मंच के अल्लाह हू अकबर या फिर या अली का नारा लगाइए.

कहां से आया नया बाबा- अंसारी

इरफान अंसारी को तो बाबा शब्द से भी दिक्कत है. उन्होंने कहा, एक बाबा (सीएम योगी) उत्तर प्रदेश में है, अब ये नया बाबा कहां से आ गया. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आएगा, नए-नए बाबा आएंगे. वो किसी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं.

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई- अनवर

कांग्रेस ही नहीं, जेडीयू भी बाबा पर हमलावर है. जेडीयू नेता खालिद अनवर ने तो बाबा के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे डाली. अनवर ने कहा, बाबा को क्या जरूरत है ये कहने की कि देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और सभी को जय श्रीराम बोलना पड़ेगा. क्या आप किसी राजनीतिक पार्टी के एजेंडे पर काम करने के लिए आए हैं. 

उन्होंने आगे कहा, जो भी होगा, अगर इस तरह की हरकत करेगा, समाज में नफरत फैलाएगा, टकराव को बढाएगा, ऐसे लोगों के खिलाफ हम लोग चुन-चुनकर कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें

Karnataka CM Race: 'इंतजार कीजिए, जल्द आएगा अच्छा फैसला', कर्नाटक सीएम के नाम पर बोले केसी वेणुगोपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget