एक्सप्लोरर

Karnataka CM Race: 'इंतजार कीजिए, जल्द आएगा अच्छा फैसला', कर्नाटक सीएम के नाम पर बोले केसी वेणुगोपाल

Karnataka CM Race: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में लगातार मंथन चल रहा है. इस बीच पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस को सीएम का फैसला करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. रविवार (14 मई) को सीएम चुनने को लेकर मंथन शुरू हुआ जो आज बुधवार को भी जारी है. इस बीच बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन फैसला नहीं हुआ. अब फैसले को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगापाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जल्द ही अच्छा फैसला आएगा.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे थे. खरगे से मुलाकात के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि निर्णय आएगा, इंतजार कीजिए. जल्द से जल्द अच्छा फैसला आएगा. वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का फैसला अगले एक-दो दिन में हो जाएगा.

खरगे के आवास पर मंथन जारी

इसके पहले मंगलवार (16 मई) को दिन भर कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे आवास पर कर्नाटक सीएम के नाम पर मंथन जारी रहा. खरगे ने दिन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी इसे लेकर विस्तृत चर्चा की. दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई. 

खरगे से मिले शिवकुमार और सिद्धारमैया

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे. मंगलवार शाम को सीएम पद के दोनों दावेदार अलग-अलग खरगे से मिलने पहुंचे. सबसे पहले डीके शिवकुमार पहुंचे और खरगे से आधे घंटे तक मुलाकात की.

उनके वहां से जाने के बाद सिद्धारमैया पहुंचे. वे खरगे से करीब एक घंटे तक मिले. हालांकि, दोनों से मुलाकात के बाद भी सीएम का नाम फाइनल नहीं हो पाया. अब बुधवार को एक बार फिर इस पर मंथन होना है.

इसके पहले सोमवार को पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंचे थे और विधायकों के साथ हुई चर्चा की जानकारी खरगे को दी थी. रविवार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया था.

यह भी पढ़ें

Karnataka New CM: अगर कांग्रेस ने ये जरूरी काम नहीं किया तो कर्नाटक में भी बन जाएंगे राजस्थान जैसे हालात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget