एक्सप्लोरर

रामालय न्यास ने मोदी सरकार को लिखी चिट्ठी, कहा-सिर्फ हम ही बना सकते है अयोध्या में राम मंदिर

रामालय न्यास ने मोदी सरकार को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि सिर्फ वह ही अयोध्या में राम मंदिर बना सकते हैं.

यूपी: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार केंद्र सरकार को अगले तीन महीने में इसको लेकर ट्रस्ट बनाने को लेकर एक स्कीम तैयार करने को कहा है है जोकि इसके निर्माण और देखरेख का काम देखी. केंद्र सरकार काम अभी शुरू ही हुआ था की रामालय न्यास ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर कहा है की अयोध्या में रामजन्म भूमि पर जो मंदिर बनेगा उसका निर्माण करने की इजाजत सिर्फ और सिर्फ रामालय न्यास को दी जाए। इस दावे को लेकर वो कानून का हवाला भी दे रहे है।

रामालय न्यास का दावा है अयोध्या एसीक्यसिशन एक्ट की धारा 6 के मुताबिक निर्माण का अधिकार उसी ट्रस्ट को होगा जो इस एक्ट के बनने के बाद यानी 1993 के बाद बनी है. ऐसे में उनका ट्रस्ट इस एक्ट के बाद बना है और देश के बड़े धर्माचार्यों और शंकराचार्यों द्वारा बनाया गया है. इसी आधार पर रामालय न्यास ने पीएम को चिट्ठी लिखकर राममंदिर निर्माण ट्रस्ट की जिम्मेदारी उन्हें देने की बात कही है.

रामालय न्यास के सचिव स्वामी अविमुक्तेश्वर के मुताबिक तीन ट्रस्ट बने थे एक राम जन्मभूमि न्यास जो कि विश्व हिंदू परिषद ने बनवाया था, एक शंकराचार्य और वैष्णव चार्य ने रामालय न्यास बनाया और एक अयोध्या के महाराज जी ने ट्रस्ट बनाया था. ये तीन ही ट्रस्ट है जो राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण के लिए बने हैं. ऐसी स्थिति में पहला ट्रस्ट राम जन्मभूमि न्यास जो एक्ट से पहले बना है वो खारिज हो जाता है. वहीं अयोध्या वाले महाराज का ट्रस्ट हमें समर्थन करता है इसलिए रामालय न्यास को ही इसे बनाने के लिए दिया जाना चाहिए,

इसी बीच रामालय न्यास ने अपने दावे के साथ राम मंदिर का नया नक्शा तैयार कर लिया है. उनके मुताबिक अयोध्या में करोड़ों भक्त रामलाला के दर्शन के लिए आएंगे इसलिए मंदिर भव्य होना चाहिए और ऐसा होना चाहिए जैसा दुनिया में ना हो. रामालय न्यास के सचिव स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुताबिक विश्व हिन्दू परिषद का मंदिर प्लान अच्छा है लेकिन वो बहुत छोटा है. वहीं वो उस वक़्त के हिसाब से तैयार किया गया था जब ये नहीं पता था की कितनी ज़मीन पर इसका निर्माण होगा. इसलिए उनके ट्रस्ट ने नया मंदिर का नक्शा तैयार कर लिया है.

 न्यास द्वारा तैयार किए नक्शे में

-मंदिर 68 एकड़ में बनाया जाएगा.

- मंदिर का शिखर स्वर्ण का होगा.

- वहीं इस मंदिर का शिखर 1008 फुट का है.

- परिसर में एक साथ 1लाख 8 हजार लोग मंदिर में भगवान का दर्शन और पूजा कर सकेंगे वहीं इनके भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था होगी.

- 1लाख 8 हजार लोगों के बैठने का ऑडिटोरियम होगा जहां भगवान का राम के चरित्र का मंचन होगा.

- वहीं अत्याधुनिक पार्किंग और जाने आने की व्यवस्था होगी.

- ये मंदिर कंबोडिया में बने विष्णु मंदिर से प्रभावित है और उतना ही विशाल होगा.

फिलहाल रामालय न्यास ने अपनी दावेदारी चिट्ठी लिखकर जता दी है. वहीं उस उम्मीद है की सरकार अपनी मनमानी नहीं करेगी क्योंकि सरकार को सिर्फ स्कीम बनानी है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार ट्रस्ट को देना है. अगर उनकी इस मांग को नहीं माना जाएगा तो रामालय न्यास ने साफ कर दिया है की वो इसको लेकर फिर कोर्ट में जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget