एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामभक्तों के लिए टेंट सिटी, मुफ्त बस सेवा, यात्रा में कई तरह के सहयोग...बीजेपी ने रामलला के दर्शन कराने को बनाया ये मेगा प्लान

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा संपन्‍न होने के बाद बीजेपी देशभर के लोगों को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के ल‍िए खास इंतजाम कर रही है.  

Ram Mandir Inauguration: आगामी 22 जनवरी को अयोध्‍या राम मंद‍िर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयार‍ियां जोर शोर से की जा रही हैं. प्राण प्रतिष्‍ठा के कार्यक्रम में देश दुन‍िया से व‍िश‍िष्‍ट अत‍िथ‍ि भी शिरकत करेंगे. वहीं, आम लोगों को रामलला के दर्शन कराने के ल‍िए बीजेपी की ओर से 'अयोध्या दर्शन प्लान' तैयार क‍िया गया है. इस योजना के अंतर्गत देश भर से करोड़ों श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करवाएं जाऐंगे. इसे लेकर बीजेपी ने 'अयोध्या दर्शन कमेटी' का गठन भी क‍िया है.  

पार्टी सूत्रों के मुताब‍िक अयोध्‍या राम मंद‍िर दर्शन कराने को बीजेपी की अहम मीट‍िंग आयोज‍ित की गई. इस मीट‍िंग में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत 95 सदस्य उपस्‍थ‍ित रहे. इस दौरान यूपी के व‍िधान पर‍िषद सदस्‍य (MLC) मानवेन्द्र सिंह कमेटी की अध्‍यक्षता में अयोध्या दर्शन कमेटी बनाई गई है, जोक‍ि श्रद्धालुओं को राम मंद‍िर के दर्शन कराने की पूरी व्‍यवस्‍था करेगी.  

ट्रेन व बस के जर‍िए अयोध्‍या पहुंचेंगे श्रद्धालु 

सूत्र बताते हैं क‍ि अयोध्‍या दर्शन कराने की जो बड़ी योजना बनाई गई है, उसमें 22 जनवरी के बाद के लक्ष्य तय किए गए हैं. इस दौरान यह भी अनुमान लगाया है क‍ि ट्रेन से लेकर बस और दूसरे माध्‍यमों से बड़ी संख्‍या में रामभक्‍त अयोध्‍या पहुंचेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है क‍ि ट्रेन के जर‍िए 20000 श्रद्धालु अयोध्या आएंगे. इसके अलावा बस के माध्‍यम से 10000 श्रद्धालु तो दूसरे साधनों से 5000 श्रद्धालु अयोध्या आएंगे. 

अयोध्या दर्शनों को फ्री बस यात्रा उपलब्‍ध कराने की तैयारी 

अयोध्या दर्शन कमेटी का अनुमान है कि एक दिन में 35000 श्रद्धालु पहुंचेंगे, ज‍िनके दर्शन की व्यवस्था कमेटी की ओर से की जाएगी. वहीं, अयोध्‍या दर्शन करने वालों के ल‍िए ट्रेन और बस की व‍िशेष व्‍यवस्‍था भी होगी. वहीं, श्रद्धालुओं के ल‍िए अयोध्या दर्शन को बस यात्रा की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्‍ध करायी जाएगी. इन बसों और ट्रेनों में रामधुन बजाने के भी खास इंतजाम होंगे ज‍िससे लोग यात्रा के दौरान रामभक्‍त‍ि का पूरा आनंद उठा सकेंगे. 

श्रद्धालुओं को ठहराने के हो रहे खास इंतजाम 

कमेटी की ओर से बड़ी संख्‍या में रामलला दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या में ठहराने के लिए भी खास इंतजामात क‍िए जा रहे हैं. इसके ल‍िए करीब 75 एकड़ जमीन पर टेंट सिटी बसाने की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है. श्रद्धालुओं को दर्शन करने के दौरान क‍िसी प्रकार की असुव‍िधा का सामना नहीं हो, इसको लेकर भी कमेटी हर छोटी बड़ी सुव‍िधा का व‍िशेष ध्‍यान रखेगी. 

यह भी पढ़ें: 25 बरस में भारत को विकसित देश बनाने का पीएम मोदी का टारगेटः गुजरात ग्लोबल समिट में बोले- हम स्थिरता के अहम स्तंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget