एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, वायरल हो गया वीडियो

Awadesh Prasad on PM Modi: पीएम मोदी के अग्निवीर योजना पर विपक्ष को लेकर दिए बयान के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं.

Awdesh Prasad on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 जुलाई) को द्रास में अग्निवीर योजना पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया था. अब इस पर विपक्षी दलों ने भी पलटवार किया. इसी कड़ी में फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अग्निवीर को लेकर कहा कि विपक्ष गुमराह कर रहे हैं. 

न्यूज तक से बातचीत में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है. उनके पास सिवाय पाकिस्तान, हिन्दुस्तान और हिन्दू, मुसलमान सिर्फ यही मुद्दे बचे हुए हैं. सपा सांसद ने कहा कि अभी तक 4 सालों के लिए तो नौकरी नहीं थी. इधर, बीजेपी ने अगर, चार साल के लिए व्यवस्था की तो देश का नौजवान अगले 4 साल बाद क्या करेगा. 

'24 घंटे में खत्म होगी अग्निवीर योजना'

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने आगे कहा जब INDIA गठबंधन की सरकार आएगी तो 24 घंटे के अंदर इस योजना को खत्म कर दिया जाएगा. साथ ही इस योजना को तत्काल वापस करके सेना के सम्मान को और बढ़ाएंगे. 

पीएम मोदी के बयान पर भड़के फैजाबाद सांसद

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि अब मोदी सरकार ने अयोध्या का मुद्दा छोड़ दिया है. अभी सरकार का बजट लागू हुआ है, जिसमें अयोध्या को कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि अब अयोध्या मुद्दे में नहीं रह गया है. जहां से भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति के व्यापार की शुरुआत की थी. इधर, लोकसभा चुनावों के परिणामों ने अयोध्या की जनता ने धर्म की राजनीति को साफ तौर पर नकार दिया है.

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा था तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. उनका इतिहास साक्षी है कि उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं है. ये वही लोग हैं, जिन्होंने 500 करोड़ की मामूली रकम दिखाकर वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोला. ये हमारी सरकार है, जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया. पूर्व सैनिकों को 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए.

ये भी पढ़ें: CM योगी के बुलावे पर नहीं पहुंचे डिप्टी CM, UP के सियासी ड्रामे पर BJP आलाकमान नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget