एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद पर जारी रहेगी मध्यस्थता, SC ने कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ाया

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में मध्यस्थता कर रही कमेटी का कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है.

नई दिल्ली: अयोध्या विवाद में मध्यस्थता कर रही कमेटी का कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है. कमेटी की तरफ से सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई रिपोर्ट में विवाद के हल में 'सकारात्मक प्रगति' होने की बात कही गई थी. इसे देखते हुए कोर्ट ने कमेटी को काम पूरा करने के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय दे दिया.

8 मार्च को कोर्ट ने सभी पक्षों से बातचीत कर हल निकालने के लिए पूर्व जज एफ एम कलीफुल्ला की अध्यक्षता में 3 मध्यस्थों का एक पैनल भी बनाया था. कोर्ट ने कमेटी को काम पूरा करने के लिए 8 हफ्ते का वक्त दिया था. आज कमेटी ने और वक्त की मांग की, जिसे कोर्ट ने मान लिया.

क्यों बनाया गया था पैनल? कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई फिलहाल दस्तावेजों के अनुवाद पर हुए विवाद के चलते अटकी है. कोर्ट ने सभी पक्षों को यूपी सरकार की तरफ से करवाए गए अनुवाद को देख कर अपनी सहमति बताने को कहा है. सुनवाई कर रही 5 जजों की संविधान पीठ का विचार था कि इसमें लगने वाले समय का इस्तेमाल बातचीत के ज़रिए किसी समाधान तक पहुंचने के लिए करना बेहतर होगा.

कोर्ट का ये भी मानना था कि मामला करोड़ों लोगों की धर्मिक आस्था से जुड़ा है. ऐसे में इसे साधारण भूमि विवाद की तरह नहीं देखा जा सकता. मसले का कोई ऐसा हल निकालने की कोशिश होनी चाहिए, जिस पर सभी पक्षों की सहमति हो.

कौन हैं 3 मध्यस्थ? कोर्ट की तरफ से नियुक्त 3 मध्यस्थ हैं:- जस्टिस एफ एम आई कलीफुल्ला - 2016 में रिटायर हुए सुप्रीम कोर्ट के जज फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला की छवि एक विद्वान और ईमानदार जज की रही है.

श्री श्री रविशंकर - आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री पहले भी इस मामले में मध्यस्थता की कोशिश कर चुके हैं. हिंदू पक्ष के एक बड़े वर्ग के साथ मुस्लिम पक्ष में भी एक हद तक उनके लिए स्वीकार्यता है.

श्रीराम पांचू - चेन्नई के बड़े वकील पांचू मध्यस्थता विशेषज्ञ माने जाते हैं. सुप्रीम कोर्ट पहले भी उन्हें असम-नगालैंड सीमा विवाद समेत कुछ और मामलों में मध्यस्थता का ज़िम्मा सौंप चुका है.

आज क्या हुआ? 5 जजों की संविधान पीठ की कार्रवाई बहुत थोड़ी देर के लिए चली. बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस ने कहा, "हमें कमेटी की तरफ से 7 मई को एक रिपोर्ट मिली है. हमने उसे पढ़ा है. कमेटी ने बताया है कि प्रक्रिया सकारात्मक तरीके से बढ़ रही है. विवाद का हल निकलने की उम्मीद है. कमेटी ने अपना कार्यकाल 15 अगस्त तक बढ़ाने की दरख्वास्त की है. हम इसे स्वीकार कर रहे हैं."

आगे क्या होगा? 8 मार्च को मध्यस्थ पैनल बनाते वक्त कोर्ट ने ये साफ कर दिया था कि बातचीत बंद कमरे में होगी, उसे गोपनीय रखा जाएगा. इस दौरान की जा रही बातों की मीडिया रिपोर्टिंग नहीं होगी. ऐसे में फैज़ाबाद में चल रही इस प्रक्रिया में पक्षकार क्या कह रहे हैं, ये सार्वजनिक नहीं हो सकता.

कमेटी अब और 3 महीने तक विवाद का हल निकालने की कोशिश करेगी. अगर बातचीत सफल रहती है, उसमें कोई ऐसा हल निकलता है जो सबको स्वीकार हो तो कोर्ट उसे औपचारिक आदेश की शक्ल दे सकता है. अगर हल नहीं निकलता तो अदालती सुनवाई जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget