एक्सप्लोरर

Auto Taxi Fare: मुंबई में आज से बढ़ेगा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का किराया, जानिए क्या है नए रेट

Mumbai: नए चार्ज के हिसाब से डेढ़ किमी दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपये की जगह 28 रुपये होगा, जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये होगा.

Mumbai Auto Rickshaw and Taxi Fare Will Hike: मुंबई में आज से टैक्सी का किराया तीन रुपये और ऑटोरिक्शा का किराया दो रुपये बढ़ जाएगा. यानी मुंबई और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 28 रुपये और ऑटोरिक्शा से यात्रा पर न्यूनतम किराया 23 रुपये देना होगा. नया किराया आज से लागू होगा.

बता दें कि ऑटो औऱ टैक्सी का किराया बढ़ाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही थी.

हुआ किराये में ये बदलाव

नए चार्ज के हिसाब से डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपये की जगह 28 रुपये होगा, जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये होगा. न्यूनतम डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर यात्रियों को काली-पीली टैक्सी से सफर पर प्रति किलोमीटर 16.93 रुपये की जगह 18.66 रुपये किराया देना होगा.

ऑटोरिक्शा से सफर करने पर प्रति किलोमीटर 14.20 रुपये की जगह 15.33 रुपये किराया देना होगा. मुंबई महानगर क्षेत्र में 60 हजार टैक्सी और करीब 4.6 लाख ऑटोरिक्शा अभी तक एक मार्च, 2021 को निर्धारित दर के अनुसार किराया ले रहे थे.

30 नवंबर तक का मिला समय

मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने कहा कि नई दर पेट्रोल और सीएनजी संचालित टैक्सी पर लागू होगी. यह भी कहा गया कि एक मार्च 2021 में सीएनजी गैस की कीमत 49 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 8011 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसके अलावा महंगाई और गुजर-बसर खर्च समेत अन्ये खर्चे भी बढ़ चुके हैं.

ब्लू-सिल्वर ‘कूल’ कैब टैक्सी का न्यूनतम दूरी के लिए किराया प्रति किलोमीटर 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है और इसके बाद प्रति किलोमीटर 26.71 रुपये की दर से किराया देना होगा. एमएमआरटीए ने किराया मीटर को फिर से नई दर के अनुरूप समायोजित करने के लिए आज से 30 नवंबर तक का समय दिया है.

ये भी पढ़ें

Loudspeaker Row: रात 10 बजे के बाद मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, बिना माइक के ही दिया भाषण, लोगों से मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget