एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीएम केजरीवाल बोले- ज्यादातर लोगों में मामूली लक्षण, घरों में ही कर ले रहे हैं इलाज, घबराने की जरूरत नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता तो है लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि 15 दिन में 8500 केस आए पर उनमें से केवल 500 हॉस्पिटल में भर्ती हैं, ज्यादातर लोग घर पर ठीक हो रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस महामारी को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं, लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इस बात को हम स्वीकार करते हैं. यह चिंता का विषय है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है."

हमेशा के लिए लॉकडाउन नहीं कर सकते लॉकडाउन की अवधि का ज़िक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि हम हमेशा के लिए लॉकडाउन नहीं कर सकते. आज कोई ये नहीं कह सकता कि 1 या 2 महीने लॉकडाउन और कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा. कोरोना रहेगा, और अगर कोरोना रहेगा तो इसका इलाज करने का इंतजाम करना होगा. हमारी सरकार इस समय कोरोना के मरीज़ों का इलाज करने के इंतजाम पर ध्यान दे रही है."

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या को लेकर केजरीवाल ने क्या कहा? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते दो चीजों पर उनकी चिंता है. पहली अगर मौत का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ने लगा और दूसरी अगर कोरोना के मरीज़ ज़्यादा हो और बेड कम हों. इन चिंताओं को लेकर और दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या को लेकर केजरीवाल ने कहा करिअगर इंतजाम कम पड़ गया तो मौत भी ज्यादा होंगी. पिछले एक हफ्ते में हमने बेड का खूब इंतजाम कर लिया.

अभी कुल 17,386 मरीज़ों में से 2100 मरीज़ अस्पताल में हैं, बाकी घरों में और क्वारन्टीन सेंटर में हैं. एक हफ्ते पहले 4500 बेड का इंतज़ाम किया था. पिछले एक हफ्ते में हमने 2100 बेड का और इंतजाम कर लिया है. 9500 बेड अगले एक हफ्ते में और तैयार हो जाएंगे. आज 6600 बेड का इंतज़ाम हो गया है. साथ ही 5 जून तक प्राइवेट में 3677 बेड हो जाएंगे.

15 दिन में 8500 केस आए पर उनमें से केवल 500 हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों की संख्या और अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीज़ों की संख्या को लेकर केजरीवाल ने कहा, "15 दिन में साढ़े 8 हज़ार केस बढ़े लेकिन अस्पतालों में एडमिट होने वाले केस केवल 500 बढ़े. जितने लोगों को कोरोना हो रहा है उनमें से ज़्यादातर को या तो कोई लक्षण नहीं हैं या इतने मामूली लक्षण है कि वो घर में ही इलाज कर ले रहे हैं. इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं है."

किस अस्पताल में कितने बेड और वेंटिलेटर खाली, ऐप से मिलेगी जानकारी

किस अस्पताल में बेड खाली हैं इस जानकारी के अभाव के चलते लोगों को हो रही दिक्कत के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, "ये परेशानी सामने आई है कि अगर किसी के घर मे कोरोना मरीज हो तो वह कहां जाए क्योंकि लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती. बेड खाली हैं लेकिन जानकारी का अभाव है. इसके लिए हमने एक एप तैयार किया है. सोमवार को उसको लांच करेंगे. पिछले दिनों कुछ ऐसे मामले आए जिसमें मरीज परेशान होता रहा और उसको बेड या वेंटिलेटर नहीं मिला और दूसरी तरफ हम यह कहते रहे कि बेड और वेंटिलेटर उपलब्ध हैं. ये एप बताएगा कि किस अस्पताल में कितने बेड हैं कितने खाली हैं या कितने वेंटिलेटर हैं कितने खाली हैं."

वायरल वीडियो को लेकर भी रखी अपनी बात

इन दिनों दिल्ली सरकार के अस्पताल के वीडियो बताकर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये गंदी राजनीति का समय नहीं है. सबको मिलकर देश के लिए काम करना चाहिए. गंदी राजनीति से व्यवस्था खराब होती है. जो डॉक्टर जो नर्स इतने आगे बढ़कर काम कर रहे हैं उनका मनोबल टूटता है. गंदी राजनीति के चलते कुछ लोग भ्रमित करने वाले वीडियो बनाते हैं. वीडियो कहीं और का है और दिल्ली सरकार के अस्पताल का बताया जा रहा है.

सुबह से एक वीडियो चल रहा है जिसमें कहा जा रहा है देखिए कितनी लाशें हैं दिल्ली सरकार के अस्पताल में जबकि वीडियो कहीं और का है. किसी ने एक वीडियो बना दिया कि देखे दिल्ली सरकार के अस्पताल में कितना गंदा खाना दिया जा रहा है, पता लगा वह अस्पताल दिल्ली सरकार का है ही नहीं. फर्जी वीडियो चल रहे हैं. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर कोई सही वीडियो आएगा तो मैं उस पर कार्रवाई करूंगा."

दिल्ली: केजरीवाल का दावा- कोरोना से निटपने के लिए पूरे इंतजाम, 5 जून तक तैयार होंगे 9500 बेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget