एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में मौलानाओं के जहरीले भाषण से हिन्दुओं पर हो रहा अत्याचार, लोग धर्मांतरण को मजबूर

पाकिस्तान में हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है. यहां रह रहे हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोगों को हिन्दुओं के खिलाफ भड़काया जा रहा है.

इस्लामाबाद: देश सेवा करने वाला पहला टीवी न्यूज शो मातृभूमि लेकर हाजिर हूं मैं शोभना यादव। आज हम मातृभूमि में नागरिकता संशोधन बिल यानि उस बिल की बात करेंगे जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है.. आज हम आपको उस सवाल का जवाब देंगे जो ये पूछ रहा है कि बिल को लाने की जरूरत क्या है.. बिल की जरूरत को हम सिर्फ शब्दों से नहीं समझाएंगे बल्कि आपको तस्वीरों की मदद से बताएंगे कि ये बिल कुछ लोगों को जीने का अधिकार दिलाएगा.. ये बिल उन गैर मुस्लिमों को नई जिंदगी देगा जिनके साथ धर्म के आधार पर पड़ोसी मुल्कों में अन्याय किया जाता रहा है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगला जा रहा है. वहां के कुछ मौलाना हिन्दुओं के प्रति लोगों को भड़का रहे हैं और ऐसे हिन्दुओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसका यहां जिक्र भी नहीं किया जा सकता है. मौलानाओं के ऐसे बयानों से पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कर्नाटक: 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग, क्या बच पाएगी येदियुरप्पा सरकार?

इन बयानों के बाद पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़कर हिन्दुओं की आस्था और उनकी आत्मा पर हमला किया जाता है. हिन्दुओं पर इस तरह के जुल्म ढाए जाते हैं कि जिसे देखकर इंसानियत शर्मसार हो जाए. ऐसा ही एक मामला हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोतकी में सामने आया. यहां एक हिन्दू प्रिंसिपल पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर कट्टरपंथियों ने स्कूल और मंदिर पर धावा बोल दिया. इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन मूकदर्शक बन सिर्फ तमाशा देखती रही.

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला- 5500 बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार DND तक

पाकिस्तान में इन हिंसाओं से बचने का हिन्दुओं के पास एक ही विकल्प है कि वह इस्लाम कबूल कर लें और जो हिन्दू ऐसा नहीं कर पाते हैं उनके पास पाकिस्तान छोड़कर जाने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं बचता. आंकड़ों के मुताबिक आजादी के वक्त पाकिस्तान में 23 फीसदी हिन्दू थे जिनकी संख्या अब घटकर सिर्फ 1.6 फीसदी रह गई है.

पाकिस्तान और बांग्लादेश से परेशान होकर हिन्दू धर्म के लोग भारत आते हैं. हाल ही में बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट के बाद हिन्दुओं के 30 घरों को जला दिया गया था. इसके अलावा एक अन्य मामले में यहां मुस्लिमों की हिंसक भीड़ ने हिंदुओं के मंदिर में तोड़फोड़ की और सबकुछ तहस नहस कर दिया. भगवान की मूर्तियां तोड़ दी गईं. पुलिस ने दो मामले दर्ज किए और हर मामले में एक हजार से अधिक आरोपी बनाए गए लेकिन पुलिस सिर्फ 9 लोगों को गिरफ्तार कर पाई.

ऐसे ही जुल्म से बचने के लिए बांग्लादेश से हिन्दू भागकर भारत आते हैं. मोदी सरकार नए बिल के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों को नई जिंदगी देना चाहती है. इस बात का संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में सरकार बनाने से पहले ही दे दिया था.

इन्हीं शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक लाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ये शरणार्थी मां भारती के ही बच्चे हैं जो अपनी मां के आंचल में थोड़ी सी जगह मांग रहे हैं. कैबिनेट ने नागरिकता संशोधन बिल को बुधवार को पास कर दिया है. अब इसे संसद से पास किया जाना बाकी है.

बिल का उदेश्य

इस विधेयक का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए वहां के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देना है

इन शरणार्थियों में हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शामिल हैं

ये वो लोग हैं जो धार्मिक कारणों से इन तीन देशों से भारत आए हुए हैं

अगर इन लोगों ने 6 साल भारत में गुजार लिये हैं तो बिना उचित दस्तावेज के भी इन्हें भारत का नागरिक माना जाएगा

पाकिस्तान में हिन्दुओं के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा कई बार सामने आ चुका है. यहां के हिन्दू बेटियों की शादी जबरदस्ती मुस्लिमों से कराई जाती है. सिंध प्रांत में हर महीने 83 लड़कियों के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget