एक्सप्लोरर

SBI की रिपोर्ट का अनुमान, फरवरी तक ही मिल सकेगा ATM पर लाइन से छुटकारा

नई दिल्ली: आज नोटबंदी का 45वां दिन है. बड़ा सवाल अब भी यही है कि एटीएम की लाइन कब खत्म होगी. अभी एटीएम से रोज 2500 रुपये निकलते हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का अनुमान है कि एटीएम की लिमिट खत्म होने में जनवरी का महीना भी बीत सकता है.

SBI ने खंगाला RBI का डाटा

एसबीआई ने नोट छापने वाले और बैंकों को पैसे देने वाले आरबीआई के पिछले 6 साल का डाटा खंगाल कर ये जानने की कोशिश की है कि आखिर लोगों को हर महीने कितने कैश की जरूरत होती है.

रोज देश के एटीएम में करीब 8000 करोड़ की जरूरत

आंकड़े बताते हैं कि एक एटीएम से हर आदमी औसतन महीने में 3143 रुपये निकालता है. रोज का हिसाब देखें तो होते हैं 103 रुपये. देश में अभी 77 करोड़ एटीएम कार्ड हैं. यानी रोज देश के एटीएम में करीब 8000 करोड़ की जरूरत है. इतनी रकम रहेगी तभी एटीएम के बाहर लाइन नहीं लगेगी.

जनवरी के बाद तक रहेगी 2500 रुपए निकालने की लिमिट

देश में कुल 2 लाख 16 हजार 216 एटीएम हैं. यानी हर एटीएम को रोज 3 लाख 70 हजार रुपये की जरूरत है. एसबीआई का अनुमान है जनवरी तक ढाई हजार की लिमिट सरकार नहीं हटाने वाली है.

अभी एक लाख करोड़ रुपए की कमी!

एबीपी न्यूज ने जो हिसाब लगाया है उसके मुताबिक देश के चार करेंसी प्रेस में हर महीने 286 करोड़ पीस 500 के नोट छप रहे हैं. यानी कुल 1 लाख 43 हजार करोड़ मूल्य के 500 के नोट हर महीने छप रहे है. लेकिन एसबीआई के मुताबिक एटीएम में पर्याप्त रकम होने के लिए हर महीने 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है. यानी 1 लाख करोड़ की कमी है.

बाजार में लाना पड़ेगा 75 फीसदी रुपया

इस कमी को दूर करने के लिए बाजार में कम से कम 75 फीसदी रुपया बाजार में लाना पड़ेगा और साथ में नई रकम जो लोग बैंकों से निकाल रहे हैं उसे भी जमा करें, तब जाकर एटीएम में लाइन बिल्कुल खत्म हो जाएगी और लोग मनचाही रकम निकाल सकेंगे.

फरवरी तक करना होगा इंतजार

नोटबंदी के बाद बाहर हुए 15.44 लाख हजार करोड़ का 75 फीसदी हुआ 11.58 लाख करोड़ रुपया. एबीपी न्यूज का अनुमान है कि मार्च महीने तक ये रकम बाजार में आ जाएगी. यानी एटीएम के बाहर लाइन कम होने और एटीएम की लिमिट बढ़ने में कम से कम फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा. एसबीआई के भी मुताबिक जनवरी में एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट खत्म नहीं होने वाली.

यह भी पढ़ें

अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट Snapdeal घर-घर पहुंचाएगा कैश

दिल्ली में सामने आया 500 के नए नोट से स्याही उड़ने का नया मामला

कालाधन: छापेमारी जारी, अब तक करीब 700 करोड़ का काला कैश बरामद

चंडीगढ़-भोपाल के बैंकों में छापेमारी, केरल के कोऑपरेटिव बैंक से 266 करोड़ जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget