एक्सप्लोरर

Asad Encounter: 'वध करना पाप नहीं', असद के एनकाउंटर पर बोले बीजेपी नेता, अखिलेश को लेकर कही ये बात

Asad Encounter: उमेश पाल मर्डर केस में वांटेंड चल रहे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार दिया. विपक्ष इसे लेकर लगातार यूपी सरकार पर हमलावर है.

Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी नेताओं पर बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने पलटवार किया है. कृपाशंकर सिंह ने कहा है कि हत्या करना पाप हो सकता है लेकिन वध करना पाप नहीं है.

कृपाशंकर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज का आरोप लगाकर योगी सरकार को घेरने वाले अखिलेश यादव इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. आश्चर्य इसलिए नहीं है क्योंकि समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान ही इन माफियाओं अपना साम्राज्य बढ़ाने में मदद मिली थी.

उद्धव-राहुल की मुलाकात पर कही ये बात

उद्धव ठाकरे से राहुल गांधी की मुलाकात पर कृपाशंकर सिंह ने कहा, जो अपनी पार्टी को नहीं संभल सके उनसे मिलकर राहुल गांधी क्या करेंगे. विजन क्या है मोदी हटाओ. विपक्ष को 2024 की जगह, 2029 की तैयारी करनी चाहिए.

सावरकर और महाराष्ट्र का अपमान करने वाले राहुल गांधी से उद्धव ठाकरे किस मुंह से मुलाकात करेंगे, ये देखना होगा.

एनकाउंटर में मारा गया असद

अतीक अहमद के बेटे असद की झांसी में गुरुवार को यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी. असद के साथ ही उसका एक साथी गुलाम मोहम्मद भी मारा गया था. पुलिस को प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में दोनों की तलाश थी. दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था.

असद की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीडी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने अहम जानकारी दी थी. उन्होंने कहा, ऐसा इनपुट था कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अपराधियों को छुड़ाया जा सकता है. 24 फरवरी को जिस तरह की घटना हुई उसे देखते हुए स्पेशल फोर्स और सिविल पुलिस की टीमें लगायी गयी थीं.

एडीजी ने बताया कि दोपहर 12 सूचना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को इंटरसेप्ट किया गया था तो फायरिंग की गई. इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो अपराधियों को गोली लगने से मौत हो गई. इनकी पहचान असद अहमद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें

बरेली जेल में रची गई थी उमेश पाल की हत्या की साजिश, अतीक के आदेश पर अशरफ से मिला था असद, यहीं तैयार हुआ पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget