एक्सप्लोरर

अतीक के नाबालिग बच्चों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, माफिया की बहन ने मांगी थी कस्टडी

Atiq Ahmed Minor Son Case: माफिया अतीक की बहन शाहीन ने अपने भाई के नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग की है. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाहीन की याचिका खारिज हो चुकी है.

Mafia Atiq Ahmed Minor Children Case: माफिया अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी. अतीक की बहन शाहीन अहमद ने बाल सुधार गृह में रह रहे अतीक के दोनों नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी.

अतीक के दोनों नाबालिग बेटे फिलहाल प्रयागराज के बाल सुधार गृह में हैं. दो हफ्ते पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए बाल मामलों के विशेषज्ञ के सी जॉर्ज ने सीलबंद रिपोर्ट दाखिल की थी. कोर्ट ने दोनों पक्षों (याचिकाकर्ता और यूपी सरकार) को रिपोर्ट सौंप दी थी. सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ते थे. अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं. बच्चे राज्य से बाहर जाना चाहते हैं. 

नाबालिग बच्चों की हो रही काउंसलिंग

अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों की उम्र 15 और 17 साल है. उन्हें सुरक्षा कारणों से बाल सुधार गृह में अन्य बच्चों से अलग रखा गया है. अधिकारियों का कहना है कि काउंसलिंग दोनों नाबालिग बच्चों की सोच और व्यवहार को बदलने की कोशिश कर रही है. ताकि ये दोनों अपने परिवार के बाकी सदस्यों के नक्शेकदम पर न चलें, जो अपराधों में शामिल थे. अतीक का तीसरा बड़ा बेटा असद 13 अप्रैल को झांसी के पास एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था.

आपको बता दें, प्रयागराज में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने गोली मारी थी. मौके से ही पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. तीनों शूटर्स अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद है. शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई थी. 

ये भी पढ़ें-

दिलीप घोष बोले- इंडिया का नाम बदलकर रखा जाएगा भारत, विरोध करने वाले छोड़ सकते हैं देश

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी
इस राज्य में हटे 73.39 लाख वोटर, SIR के बाद ड्राफ्ट रोल जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget