एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: 'दो हफ्ते बाद मुझे मार देंगे', अशरफ ने की थी मौत की भविष्यवाणी, सीलबंद लिफाफे की भी कही थी बात

Ashraf Ahmed Killed: अपनी हत्या के बारे में अशरफ अहमद ने दो हफ्ते पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उसने एक बड़े पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए दावा किया था.

Ashraf Ahmed Got Dead: गैंगस्टर से माफिया बने अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) की सरेआम हत्या कर दी गई. पुलिस कस्टडी में उस समय गोलियों से भून दिया गया जब दोनों कॉल्विन अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस घटना ने अशरफ की वो भविष्यवाणी सच कर दी जो उसने दो सप्ताह पहले अपनी मौत को लेकर की थी. अशरफ ने दो सप्ताह में अपनी हत्या किए जाने की बात कही थी. उसने दावा किया था कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने इस बारे में उसे धमकी दी है.

28 मार्च 2023 की रात अशरफ ने कहा था, दो सप्ताह बाद मुझे मार दिया जाएगा. अशरफ ने ये भी दावा किया कि एक बड़े पुलिस अधिकारी ने उसे धमकी दी है कि किसी बहाने से तुम्हें बाहर निकालेंगे और निपटा देंगे. इसके लगभग दो सप्ताह बाद 15 अप्रैल की शाम को जब अतीक-अशरफ को मेडिकल टेस्ट के लिए बाहर लाया गया तो पत्रकारों के भेष में पहुंचे तीन हमलावरों ने पुलिस की सुरक्षा में घुसकर दोनों को गोलियों से भून दिया. 

अशरफ ने क्या कहा था?

28 मार्च को जब अशरफ को जेल से बाहर लाया गया था तो उसने मीडिया से एक बड़े अधिकारी के हवाले से कहा था कि किसी बहाने से दो हफ्ते बाद तुम्हें बाहर निकालेंगे और निपटा देंगे. उसने आगे कहा कि जिस पुलिस अधिकारी ने मुझे धमकी दी है, मैं उसका नाम नहीं बता सकता. मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है. ये उत्तर प्रदेश सरकार को भी बदमान करने की साजिश है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्जी मामलों में आरोपी रहे हैं, इसलिए वह मेरा दर्द अच्छे से समझते हैं.

'मेरी हत्या के बाद एक सीलबंद लिफाफा...'

अशरफ ने कहा था- मेरी हत्या के बाद एक सीलबंद लिफाफा इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच जाएगा. उसने सवाल किया था- क्या मैं माफिया दिखता हूं? मैं पिछले तीन साल से जेल में हूं. एक बार विधायक रहा हूं. मैं जेल से कैसे साजिश रच सकता हूं. एलआईयू की निगरानी में मुझसे जेल में मुलाकात होती है.

शाइस्ता परवीन के बारे में क्या कहा ?

अशरफ ने अपने भाई अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में कहा था कि वह मेयर चुनाव लड़ने वाली थी और वह चुनाव प्रचार कर रही थीं. इसलिए उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. 

बता दें, शाइस्ता परवीन को उमेश पाल की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है. उमेश पाल की हत्या के बाद से शाइस्ता फरार है. पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है. उमेश पाल की बीती 24 फरवरी को गोली और बम से हमलाकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड: 24 फरवरी के बाद से कितने एनकाउंटर, किसकी हत्याएं, जानिए पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget