एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: 'अतीक के नाबालिग बेटों को छोड़ा जाए', जानें असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों की ऐसी मांग

Ashraf Ahmed Shot Dead News: अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस मामले में राजनीति तेज हो गई है. विपक्ष के तमाम नेता इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं.

Asaduddin Owaisi On Atiq Ahmed Murder: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmad) की हत्या के बाद एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को जुवेनाइल होम से छोड़ा जाए ताकि वह अपने पिता के जनाजे में शामिल हो सकें. इतना ही नहीं ओवैसी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बनाने की मांग भी की है. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. 

बता दें कि, अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटे जिस बाल सुधार गृह में बंद हैं, वहां पर भी भारी बवाल की खबरें सामने आई थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक के दोनों नाबालिग बेटे प्रयागराज के धूमनगंज स्थित किशोर बाल सुधार गृह में बंद हैं. इससे पहले मां शाइस्ता परवीन ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि पुलिस ने उनके दोनों नाबालिग बेटों को हिरासत में रखा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों बेटों को बाल सुधार गृह में रखा गया है. 

यूपी सरकार पर बरसे ओवैसी

ओवैसी इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार कानून के मुताबिक नहीं, बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है. हम लोग इसी बात को दोहरा रहे थे, लेकिन सबको लगता था कि हम हवाई बातें कर रहे हैं. इससे लोगों में संविधान में विश्वास कम होगा. उन्होंने कहा कि इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं है. 

'शर्म से डूब मरो तुम लोग'

ओवैसी ने आगे कहा कि जिस समाज में हत्यारे हीरो होते हैं, उस समाज में कोर्ट और इंसाफ के सिस्टम का क्या काम? अतीक और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे. उन पर हथकड़ियां लगी हुई थीं. उन्होंने कहा कि आप गोली मारकर धार्मिक नारा क्यों लगा रहे हैं? इनको आतंकवादी नहीं कहेंगे तो देश भक्त कहेंगे? क्या यह (बीजेपी) फूल का हार पहनाएंगे? उन्होंने कहा कि जो लोग एनकाउंटर का जश्न मना रहे थे, शर्म से डूब मरो तुम लोग. 

'कानून को काम नहीं करने दिया जा रहा'

ओवेसी ने कहा कि 2017 से जब से बीजेपी की सरकार बनी यह सिलसिला चल रहा है. हम लगातार इस बात को दोहरा रहे थे. अफसोस इस बात का है कि आप लोगों को लग रहा था कि हम इसे अलग तौर पर रख रहे थे. हम आपके सामने आंकड़े रख रहे थे. देश में कानून, पब्लिक प्रॉसीक्यूटर को अपना काम करने नहीं दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक-अशरफ की हत्या पर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से तलब की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget