एक्सप्लोरर

Atik Ahmed Convicted: आजीवन कारावास की सजा के बाद ये था डॉन का रिएक्शन, जानिए मामले से जुड़ी बड़ी बातें

Atik Ahmed Convicted: प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद को 17 साल पुराने अपहरण के एक मामले में दोषी ठहराया गया. उसको जिस मामले में सजा सुनाई गई है वह मामला उमेश पाल अपहरण से जुड़ा हुआ है.

Atik Ahmed Convicted: गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद पर कानून का शिंकजा कस गया है. 40 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अतीक पर 100 से अधिक मामलों में दर्ज एक मामले में सजा सुनाई गई है. मंगलवार (28 मार्च) को उसे अदालत ने उमेश पाल अपहरण के मामले में दोषी पाते हुए तीन अन्य आरोपियों के साथ उम्र कैद की सजा सुनाई.

अदालत में अपनी सजा सुनने के लिए पहुंचे अतीक को कोर्ट में भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा. कोर्ट में मौजूद वकीलों ने अतीक केो फांसी दो के नारे लगाए. ये वकील अपने साथी उमेश पाल की हत्या से बेहद आक्रोशित थे. इसलिए वो सब इकट्ठे होकर अतीक के खिलाफ नारे लगा रहे थे.

अदालत की नजरों में अतीक दोषी करार
सूत्रों ने बताया, अतीक जब कोर्टरुम में पहुंचा तो वहां पर सजा सुनने के लिए उसका भाई पहले से मौजूद था, और वहां पर उसका अतीक से सामना हुआ तो दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा दिए और उसके बाद वहीं वह अपनी किस्मत का फैसला होने का इंतजार करने लगे.

थोड़ी देर में अदालत की कार्यवाही शुरू हुई और कोर्ट ने फैसला सुनाया. अदालत ने अतीक को ताउम्र कैद में रहने की सजा सुनाते हुए वादी के परिवार को 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.  तो वहीं उन्होंने 7 अन्य आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया, बचे 7 आरोपियों में से एक आरोपी उसका भाई अशरफ भी था.

शांति से कोर्ट रूम में खड़ा रहा अतीक
सजा मिलने के बाद अतीक शांति के साथ कोर्ट रुम में खड़ा रहा. उसके बाद उसके वकीलों ने उसकी सजा पर जिरह शुरू कर दी, लेकिन अदालत ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अतीक पर रहम करने से इंकार कर दिया. 

सजा सुनाए जाने के बाद अतीक अहमद ने जज से गुजारिश करते हुए उसको गुजरात की साबरमती जेल भेजे जाने की इजाजत मांगी. उसने जज से विनति करते हुए कहा, मुझे यहां नहीं रहना है, मुझको वापस साबरमती जेल भेज दिया जाए. उसके बाद जज ने उसको साबरमती जेल भेजे जाने की बात मान ली, और मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे उसको दुबारा प्रयागराज से साबरमती जेल के लिए सड़क मार्ग से रवाना कर दिया गया.

Maharashtra में सावरकर पर रार, CM,डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाई ये तस्वीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget