एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी को गुरूदेव कहते थे चंद्रशेखर, गहरी थी दोनों की दोस्ती

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं. ऐसा ही एक किस्सा है चंद्रशेखर और अटल की दोस्ती का. पूर्व पीएम चंद्रशेखर और अटल बिहारी बेहद घनिष्ठ दोस्त थे. संसद में दोनों की दोस्ती परवान भी चढ़ी.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया और बंदूकों की सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान यमुना के किनारे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर हजारों लोग मौजूद थे. उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने जब उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी तो हल्की बूंदाबांदी के बीच माहौल ‘अटल बिहारी अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. उनके अंतिम संस्कार में देशभर से जुटे नेताओं के साथ ही कई अन्य देशों के नेता भी पहुंचे और अत्यंत लोकप्रिय रहे वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंत्येष्टि स्थल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित तमाम हस्तियां वाजपेयी को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थीं. राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के भी स्मारक हैं. चंद्रशेखर के गुरुदेव थे अटल पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं. ऐसा ही एक किस्सा है चंद्रशेखर और अटल की दोस्ती का. पूर्व पीएम चंद्रशेखर और अटल बिहारी बेहद घनिष्ठ दोस्त थे. संसद में दोनों की दोस्ती परवान भी चढ़ी. ऐसे कई मौके आए जब अटल जी के भाषण के बीच अगर कोई टीका-टिप्पणी करता था तो चंद्रशेखर खूद उठकर स्पीकर से शिकायत करते थे. चंद्रशेखर, अटल बिहारी के व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित थे इसलिए उन्हें गुरुदेव कह कर बुलाते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget