एक्सप्लोरर

'बीजेपी की बड़ी जीत है, ऐसे में I.N.D.I.A के लिए...', असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव रिजल्ट के बाद अब कर दी ये भविष्यवाणी

Asaduddin Owaisi On Congress: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव नजीजों को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये बीजेपी की बड़ी जीत है.

Asaduddin Owaisi On Congress: तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव रिजल्ट को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और  राजस्थान के परिणाम से कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई. 

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''बीजेपी के बडी जीत है. ऐसे में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' गठबंधन के लिए अब 2024 लोकसभा में चैलेंज है. तीन राज्य के जो नतीजे आए हैं, वह 2024 में कांग्रेस पार्टी के लिए भी खतरा हो सकता है.''

ओवैसी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में हम लोग नहीं लडें और यहां भी बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली. दरअसल, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सात सीटोे पर जीत दर्ज की है. इसमें ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी चंद्रायनगुट्टा सीट से जीत हासिल की है.

किसे कितनी सीटें मिली?
राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. चुनाव आयोग ने बताया कि बीजेपी ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं. भारत आदिवासी पार्टी ( को तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)को दो सीटें मिली हैं. 

वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल कर पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है. वहीं कांग्रेस के खाते में 35 सीटें गई है. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी ने 230 सीटों में 163 पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस 66 पर सिमट गई है. इसके अलावा दक्षिणी राज्य तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (KCR) को झटका लगा है. यहां की 119 सीटों में से कांग्रेस ने 64 पर जीत दर्ज की है. वहीं केसीआर की भारत राष्ट्र समिति के खाते में 39 सीटें गई है. इसके अलावा बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- Election Result 2023: कभी थे चर्चित IPS, अब बनेंगे मिजोरम के नए सीएम, जानिए लालदुहोमा का इंदिरा गांधी से क्या है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget