एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2023 Dates: एमपी समेत 4 राज्यों में एक चरण में वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 2 फेज में मतदान, 3 दिसंबर को नतीजे

Assembly Elections 2023 Dates: निर्वाचन आयोग ने सोमवार (09 अक्टूबर 2023) को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है.

Assembly Elections 2023 Dates: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने आज सोमवार (09 अक्टूबर) को कर दी है. 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चुनाव कराए जाएंगे जबकि 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. पांच राज्यों में 679 विधानसभाओं के लिए चुनाव होने हैं. 60.2 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. वहीं, इन सभी राज्यों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार भी शुरू भी कर दिया है और उम्मीदवारों की सूची भी सामने आने लगी है.

दिल्ली स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में  दो चरणों में 7 और 17 नंवबर को, मिजोरम में 7 नवंबर को और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी."

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षित चुनाव कराने की पूरी तैयारी है. हमने पांचों राज्यों का दौरा किया. सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से हमने मुलाकात की. मिजोरम में 8.5 लाख वोटर हैं, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ वोटर, राजस्थान में 5.25 करोड़ वोटर, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ वोटर और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर हैं. इन सभी राज्यों में मिलाकर कुल 16.1 करोड़ मतदाता हैं. उन्होंने आगे बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट होगी जारी होगी और 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार किया जाएगा. शिकायत मिलने पर 100 मिनट पर एक्शन लिया जाएगा.

1. छत्तीसगढ़ में मतदाता- 2,03,80,079, युवा मतदाता- 2,63,829, कब होगा मतदान- 7 और 17 नवंबर

2. मध्य प्रदेश में मतदाता- 5,61,36,229, युवा मतदाता- 11,29,513, कब होता मतदान- 17 नवंबर

3. मिजोरम में मतादाता- 8,56,868 युवा मतदाता- 50,611, कब होगा मतदान- 7 नवंबर

4. राजस्थान में मतदाता- 5,26,80,545 युवा मतदाता- 22,04,514, कब होगा मतदान- 23 नवंबर

5. तेलंगाना में मतदाता- 3,17,32,727 युवा मतदाता- 5,32,990, कब होगा मतदान- 30 नवंबर

किस राज्य में कितने पोलिंग स्टेशन?

पांचों राज्यों में पोलिश बूथ की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में 24,109, मध्य प्रदेश में 64,523, मिजोरम में 1,276, राजस्थान में 51,756 और तेलंगाना में 35,356 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 

उम्मीदवारों का नामांकन

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए नामांकन करने का आखिरी तारीख 20 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर रखी गई है. वहीं उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख पहले चरण के लिए 23 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 2 नवंबर है.

मिजोरम में नामांकन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर और उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है. मध्य प्रदेश में नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर और उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख 2 नवंबर है.

राजस्थान में नामांकन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर और उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख 9 नवंबर है. तेलंगाना में नामांकन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर और उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख 15 नवंबर है.

पिछली बार कब हुई थी चुनाव की घोषणा?

पिछले चुनाव की घोषणा वाली तारीखों पर नजर डालें तो साल 2018 में चुनाव आयोग ने इन राज्यों में 6 अक्टूबर 2018 को चुनाव की घोषणा की थी. पिछली बार भी नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हुआ था. पहले चरण में 18 और दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. जबकि इस बार पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव होगा. वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुआ था. 

कब खत्म हो रहा इन राज्यों में कार्यकाल?

इन सभी पांच राज्यों में कार्यकाल खत्म होने की बात की जाए तो इस साल के दिसंबर से लेकर जनवरी 2024 तक ये खत्म हो जाएगा. मिजोरम में 17 दिसंबर 2023, छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024, मध्य प्रदेश में 6 जनवरी 2024, राजस्थान में 14 जनवरी 2024 और तेलंगाना में 16 जनवरी 2024 को कार्यकाल खत्म होने वाला है.

ये भी पढ़ें: क्या चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होगा जाति सर्वे का असर, चुनाव से पहले विपक्ष ने चल दिया मास्टर स्ट्रोक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget