एक्सप्लोरर

आज गोवा में पीएम मोदी तो पंजाब में राहुल की रैली, केजरीवाल करेंगे नुक्कड़ सभाएं

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव में आज रैलियों का सुपर शनिवार है. कांग्रेस, बीजेपी-अकाली गठबंधन और आम आदमी पार्टी, तीनों अपने पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतर चुकी हैं. एक-दूसरे के ऊपर जोरदार हमले किए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने जहां कांग्रेस को रंग बदलने वाली पार्टी कहा है. वहीं राहुल गांधी ने बादल परिवार की गलतियां गिना रहे हैं. केजरीवाल भी पंजाब को बदलने का वादा कर रहे हैं. आज गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो पंजाब में सुखबीर बादल के गढ़ में राहुल गांधी सभा करेंगे. वहीं अरविंद केजरीवाल सीएम प्रकाश बादल की सीट लंबी में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे. गोवा में पीएम मोदी की रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आज राज्य में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मोदी पणजी के पास कैम्पल में शाम चार बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी राज्य की 36 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है. ये चार सीटें कैथलिक बहुल हैं. गोवा में 4 फरवरी को मतदान होना है. सुखबीर बादल के गढ़ में प्रचार करेंगे राहुल  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद में जनसभा करेंगे. राहुल गांधी के पंजाब में तीन दिवसीय पंजाब दौरे का आज दूसरा दिन है. राहुल आज फाजिल्का, संगरुर और जालंधर जिलों में जनसभाएं करेंगे. जनसभा में राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और बीजेपी से आये नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहेंगे. कांग्रेस को पंजाब में सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन और आप से त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी राज्य में पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है. 2009 से ही सुखबीर बादल यहां से विधायक हैं.  राहुल का कार्यक्रम
  • दोपहर 12 बजे फाजिल्का जिले के जलालाबाद में अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • दोपहर 2 बजे संगरुर जिले के धुरी में अनाजमंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • शाम 4 बजे जालंधर जिले के फिल्लौर में अनाजमंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • शाम 5.30 बजे लुधियाना शहर के पार्क प्लाजा होटल में स्थानीय व्यापारियों और उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगें.
केजरीवाल आज लांबी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे नुक्कड़ सभाएं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लांबी विधानसभा क्षेत्र में होंगे. ये सीट बादल परिवार के लिए नाक का सवाल है, क्योंकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल यहां से उम्मीदवार हैं.  प्रकाश सिंह बादल 1997 से ही यहां के विधायक हैं. त्रिकोणीय है मुकाबला आम आदमी पार्टी ने उन्हें टक्कर देने के लिए जरनैल सिंह को उतारा है. अमरिंदर सिंह के भी मैदान में उतरने के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. लांबी ज्यादातर ग्रामीण इलाका है और केजरीवाल यहां सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच कई नुक्कड़ सभाएं करेंगे. इसके बाद केजरीवाल शाम 7 बजे बठिंडा सिटी में चुनाव प्रचार करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget