एक्सप्लोरर

'रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद करिएगा दर्शन', बाताद्रवा थान में राहुल गांधी की एंट्री को लेकर बोले तीर्थ के अधिकारी

Rahul Gandhi: बाताद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र नारायण देव महंत ने उम्मीद जताई है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर थान में 10 हजार से अधिक लोग आएंगे.

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के बताद्रवा थान के प्रबंधन ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद थान में एंट्री दी जाएगी. थान की प्रबंधन समिति ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आएंगे, इसलिए कांग्रेस सांसद को 3 बजे के बाद मंदिर में एंट्री दी जाएगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रबंधन समिति ने कहा, "कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है और कई भक्त थान आएंगे. इसके अलावा थान परिसर के बाहर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे. इसी वजह से राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे के बाद होगा. प्रबंधन समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है."

'स्वागत की प्रक्रिया में होगी दिक्कत'
बाताद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र नारायण देव महंत ने कहा कि कल (सोमवार) मंदिर में लगभग 10,000 लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है. इसलिए हम नहीं चाहते कि राहुल गांधी उस वक्त यहां आएं. उनके स्वागत की प्रक्रिया में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. वह कल दोपहर 3 बजे के बाद आ सकते हैं, जिससे हम उनका भव्य स्वागत कर सकेंगे. हमने इस बारे में पहले ही स्थानीय विधायक, जिला आयुक्त और एसपी को सूचित कर दिया है.

राहुल गांधी का बाताद्रवा सत्र में जाने का प्रोग्राम
राहुल गांधी का सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बाताद्रवा सत्र में जाने का प्रोग्राम है, जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे, उस समय राहुल गांधी का बाताद्रवा में प्रार्थना करने का कार्यक्रम है. श्रीमंत शंकरदेव, एक असमिया संत-विद्वान, सामाजिक-धार्मिक सुधारक, कवि, नाटककार, असम के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक खास स्थान रखते हैं. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने की थान न जाने की अपील
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (21 जनवरी) को राहुल गांधी से बाताद्रवा थान का दौरा न करने का आग्रह किया था. सरमा ने कहा, ''हम राहुल गांधी से अनुरोध करेंगे कि वह सोमवार (22 जनवरी) को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बाताद्रवा न जाएं, क्योंकि इससे असम की गलत छवि बनेगी.''

'तय कार्यक्रम के अनुसार होगी यात्रा'
इस बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी की यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी. एएनआई के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी योजना के अनुसार असम के नागांव जिले में थान का दौरा करेंगे. उन्होंने आग्रह किया कि इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें-  'तमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक', निर्मला सीतारमण ने स्टालिन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget