एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले 'भारतीयों' पर पुलिस का एक्शन, 39 गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack Update: विपक्षी पार्टी एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप है.

Assam Police Arrested 39 People: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद 'भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन' करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक असम में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि होजाई और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिलों से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने शनिवार (03 मई, 2025) रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले गद्दारों पर कार्रवाई की गई. अब तक कुल 39 देशविरोधी तत्वों को सलाखों के पीछे भेजा गया है.'

'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों की तोड़ दी जाएंगी टांगें'

इससे पहले, विपक्षी पार्टी एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर पाकिस्तान का बचाव करने और पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर बयान देने का आरोप है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक पंचायत चुनाव प्रचार रैली के दौरान कहा था कि जो भी 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाएगा उसकी टांगें तोड़ दी जाएंगी. 

'पीएम मोदी और भारतीय सेना के लिए करें प्रार्थना'

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के लिए प्रार्थना करें और उन्हें ताकत दें ताकि दुनिया के किसी भी कोने में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को न्याय के दायरे में लाया जा सके. दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बैसरन (पहलगाम) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे. 

घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद असम के सीएम ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया था और कहा था कि देश इस घटना का जवाब देगा. उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराएंगे और इस घटना के लिए पाकिस्तान को उचित सजा मिलेगी."

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: भारत ने सिंधु के बाद अब बगलिहार बांध से रोका चिनाब का पानी, पाकिस्तान को दिया एक और झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget