एक्सप्लोरर

Gamosa Get GI Tag: असम की संस्कृति के प्रतीक "गमोचा" को मिला जीआई टैग, मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व शर्मा ने लोगों को दी बधाई

GI Tag: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर गमोचा को जारी GI का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट शेयर किया. असम ने 5 साल पहले गमोचा के जीआई टैग के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद राज्य को यह टैग मिला.

Assam Gamosa Get GI Tag: असम की संस्कृति और पहचान के प्रतीक 'गमोचा' (Gamosa) को केंद्र सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) का टैग मिला है. असम ने पांच साल पहले गमोचा के जीआई टैग के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद राज्य को यह टैग मिला. यूनियन मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ट्विटर पर मंगलवार (13 दिसंबर) को जीआई का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट शेयर किया.

जीआई को मुख्य रूप से एक निश्चित जियोग्राफिकल क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले एग्रीकल्चरल, नेचुरल या मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट, हैंडीक्राफ्ट और इंडस्ट्रियल गुड्स के लिए टैग किया जाता है. जीआई टैग मिलने पर असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि असम के लिए यह गर्व का दिन है क्योंकि हमारे गमोचा को भारत सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन का टैग मिल गया है.

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही शर्मा ने इस पहचान के लिए असम के सभी लोगों को बधाई दी. बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्सर गमोचा को पहने हुए देखा गया है. 

असम का गौरव माना जाता है गमोचा

"गमोचा" लाल बॉर्डर और अलग-अलग डिजाइन वाला हाथ से बुना हुआ सूती रेक्टेंगुलर कपड़ा होता है. यह पारंपरिक रूप में असमी लोगों से सम्मान के तौर पर बुजुर्गों तथा मेहमानों को दिया जाता है. गमोचा राज्य में सभी सामाजिक-धार्मिक समारोहों का अभिन्न हिस्सा है और इसे असम की पहचान तथा गौरव समझा जाता है. गमोचा का शाब्दिक अर्थ तौलिया होता है और असम में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है. इसे खास मौकों के लिए पारंपरिक असमी पाट सिल्क जैसे महंगे कपड़े और अलग-अलग रंगों में भी बनाया जाता है. 

बुनकरों के लिए है खुशी का पल 

केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री मिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम का गौरव चमक रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को उचित जगह मिली. सोनोवाल ने कहा कि गमोचा को जीआई टैग मिला यह इस खास कपड़े के हजारों बुनकरों के लिए खुशी का पल है. उन्होंने आगे कहा कि गमोचा असम का वैश्विक प्रतीक बन गया है. असम के मंत्रियों चंद्र मोहन पटवारी,अजंता नियोग, अतुल बोरा,पीयूष हजारिका और जयंत मल्ल बरुआ के साथ ही कई प्रतिष्ठित शख्सियतों और सैकड़ों सोशल मीडिया यूजर्स ने गमोचा को जीआई टैग मिलने पर खुशी जताई है. 

India-China Clash: 'हम चीन से व्यापार क्यों नहीं बंद करते?', बोले CM अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget