एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बाढ़ से हालात बेकाबू, तीन जिले पानी में डूबे, 25 गांवों पर मंडरा रहा खतरा

Assam Flood Update: असम में बाढ़ से हालात गंभीर होते जा रहे हैं. राज्य के अलग-अलग इलाकों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.

Assam Flood: असम में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस कारण राज्य के तीन जिले बाढ़ में डूब चुके हैं. इतना ही नहीं 25 गांव बाढ़ के पानी के नीचे हैं और पूरे असम में 215.57 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद हो गई है. ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी की जलधाराओं ने तटबंध पार कर दिया है, जिसकी वजह से ये खतरा उत्पन्न हुआ है. यही वजह है कि ब्रह्मपुत्र नदी की उफनती जलधाराएं डिब्रूगढ़ के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है. 

डिब्रूगढ़ के माईंजान अंचल में ब्रह्मपुत्र नदी की जलधाराएं हालात को भयावह बना रही हैं. लगभग एक साल पहले इस अंचल में ही ब्रह्मपुत्र नदी ने भू-कटाव किया था. जिसके बाद नए सुरक्षा बांध का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी की उफनती जलधाराएं अपनी सीमाओं को लांघती है तो डिब्रूगढ़ शहर के लिए खतरा उत्पन्न हो जायेगा.  तो वहीं दूसरी ओर लखीमपुर, गोलपारा, विश्वनाथ, धेमाजी, बक्सा, दीमा हसाओ और करीमगंज जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुलों को भी भारी नुकसान हुआ है. 

10 जिलों में 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित

गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के मुताबिक, जोरहाट जिले के निमतिघाट में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं, कामपुर (नागांव) में कोपिली और कामरूप जिले के पुथिमारी में भी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. 

सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. पिछले कुछ दिनों से समूचे राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की पहली लहर आई है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तक राज्य के 10 जिलों में 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए.

यह भी पढ़ें:-

Maharshtra: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 5 महीने में 391 किसानों ने की आत्महत्या, हर रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget