एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बाढ़ और भूस्खलन से 25 की मौत, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया राहत न पहुंचाने का आरोप

Assam Flood Update: असम में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है और इसमें मरने वालों की संख्या 25 हो गई है. 20 लोगों की बाढ़ और 5 लोगों की भूस्खलन की वजह से मौत हुई है.

Death In Assam Flood: पूर्वोत्तर राज्य असम में मची भीषण तबाही में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और सवा सात लाख से ऊपर लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. जानकारी के मुताबिक इन 25 लोगों में से 20 लोगों की मौत बाढ़ की वजह से और 5 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं. असम राज्य का बड़ा हिस्सा 13 मई से ही बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है. इसके साथ ही राज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन से पड़ोसी राज्य भी प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक कछार जिले के सिलचर में आई बाढ़ के पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है.

दौनिक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य का नागांव इलाका बाढ़ से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है जहां 3 लाख 51 हजार लोग संकट से जूझ रहे हैं. इस समय राज्य में 1709 गांव जलमग्न हैं और 82503 हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हो चुकी है.  

केंद्र सरकार ने असम में राहत राशि नहीं पहुंचाई

तो वहीं कांग्रेस ने इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत मिलने वाली राहत राशि से असम को बीजेपी सरकार ने वंचित रखा है. असम में कांग्रेस नेता मनजीत महंत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एनडीआरएफ के तहत जहां गुजरात को साल 2021-22 में एक हजार करोड़ रुपये मिले वहीं असम को एक नया पैसा भी नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकाल में साल 2018-19 और 2019-20 में केंद्र की ओर से असम को कुछ भी आवंटित नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि 2020-21 में असम को सिर्फ 44.37 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है. उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लपेटे में लेते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार की असमानता का समर्थन करने के लिए सीएम के पास कोई तर्क है.

रेलवे ने ट्रेने भी कर रखी हैं रद्द

असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते भारतीय रेलवे ने राज्य में ट्रेनों को रद्द कर दिया है. असम में ट्रेन पटरियां जलमग्न हो चुकी हैं. इसलिए रेलवे ने जून महीने तक के लिए ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के लमडिंग मंडल पर जलभराव व भूस्खलन के कारण भी यह निर्णय लिया गया है. इस कारण पड़ोसी राज्यों जैसे त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर से सड़क और रेलवे मार्ग पूरी तरह कट चुका है.

ये भी पढ़ें: Assam Flood: असम में तबाही मचा रही बाढ़, अब तक 24 की मौत, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

ये भी पढ़ें: Assam Flood: असम में दिन रात लोगों की मदद में जुटी है वायुसेना, अब तक 454 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget