एक्सप्लोरर

Himanta Biswa Sarma: गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, अब Z+ कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे हिमंत विश्व शर्मा, जाने कितने लोग देगें पहरा

गृह मंत्रालय ने फैसला लिया है कि असम के मुख्यमंत्री की Z क्लास की सिक्योरिटी को बढ़ाकर Z पल्स क्लास कर दी है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. हाल ही में उन पर हमला किया गया था.

Himanta Vishwa Sharma: केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड-प्लस क्लास में कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा हिमंत विश्व शर्मा (53) को अभी तक पूर्वोत्तर राज्यों में यात्रा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की VIP सिक्योरिटी युनिट के तरफ से जेड क्लास की सिक्योरिटी मिली हुई थी.

असम के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जेड-प्लस के CRPF सुरक्षा कवर से बढ़ाकर अखिल भारतीय आधार पर जेड प्लस श्रेणी के CRPF सिक्योरिटी कवर में अपग्रेड कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सुरक्षा संबंधी समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF को भारत में यात्रा के दौरान शर्मा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड-प्लस श्रेणी की करने का निर्देश दिया है.

तेलांगना के हैदराबाद दौरे पर लगी थी सुरक्षा में सेंध

असम के सीएम शर्मा जब सितंबर के महीने में हैदराबाद गए थे. तब उनकी सिक्योरिटी में उनके सेंध लग गया था. जनता को संबोधित करने के दौरान एक आदमी ने उनके हाथ से माइक छीन लिया था. फिर लोगों ने उस आदमी को पकड़ के मंच से नीचे उतर दिया. इन चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जेड प्लस क्लास की सिक्योरिटी देने का फैसला लिया.

असम के एजुकेशन मिनिस्टर रह चुके हैं

इससे पहले वे असम के एजुकेशन मिनिस्टर रह चुके हैं. अक्सर सीएम शर्मा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में भी रहते है. एक बार उन्होंने ट्वीट पर दिल्ली के स्कूलों की स्थिति पर वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए थे. केजरीवाल ने भी ट्वीट करके अपनी बात भी रखी थी. असम में मदरसों के लिए की गई कार्रवाई के बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा की है. वह CAA और NRC को लेकर दिए बयानों के बाद भी चर्चा में रहे थे.

क्या होती है Z-PLUS सुरक्षा?

इनके चारों तरफ कड़ी सिक्योरिटी होती है. जेड प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी में कुल 58 कमांडो तैनात होते हैं. सिक्योरिटी मामलों की ब्लू बुक की मानें तो Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में 10 आर्म्ड स्टैटिक गॉर्ड, 6 PSO एक समय मे राउंड द क्लॉक, 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक, 5 वॉचर्स दो शिफ्ट में रहते हैं. उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री,सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज,राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री, प्रमुख नेता, प्रसिद्ध कलाकार,कोई खिलाड़ी,देश का कोई प्रसिद्ध तथा महत्वपूर्ण नागरिकों को यह सुरक्षा दी जाती है.  

ये भी पढ़ें:Education Policy: दिल्ली के बाद अब Assam भी लागू करेगा 'पास-फेल' सिस्टम, जानिए ऐसा क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget