एक्सप्लोरर

Assam New District: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एलान, असम को मिलेंगे चार नए जिले

Assam New District: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (25 अगस्त) को कहा कि राज्य में होजाई, बिस्वानाथ, तामुलपुर और बजाली को जिला बनाया जाएगा.

Himanta Biswa Sarma On Assam New District: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (25 अगस्त) को बड़ा एलान किया. उन्होंने मंत्रिमंडल की 100वीं बैठक के बाद बताया कि प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए राज्य में चार नए जिले बनाए जाएंगे.

इसके अलावा 81 उप-जिलों के गठन को मंजूरी दी गई है.ये असम में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जा रहा है. नॉर्थ ईस्ट नाऊ के मुताबिक, होजाई, बिश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली को जिला बनाया जाएगा. 

असम में कितने जिले हैं?
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,  ‘‘हमने चार नए जिलों का पुनर्गठन किया है.’’ परिसीमन प्रक्रिया के कारण प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्निर्धारण पर चुनाव आयोग की रोक लागू होने से एक दिन पहले 31 दिसंबर 2022 को असम सरकार ने चार जिलों को चार अन्य जिलों के साथ मिलाने तथा कुछ गांवों के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र को बदलने का फैसला किया था. 

बिश्वनाथ जिले को सोनितपुर में, होजाई को नागांव में, बजाली को बारपेटा में और तामुलपुर को बक्सा के साथ मिला दिया गया था. असम में कुल 35 जिले हैं. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
सरमा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 24 नागरिक उप-मंडलों को भंग करने का भी फैसला किया है और इनके स्थान पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को कवर करते हुए 81 उप-जिले बनाए जाएंगे, जिसमें सभी प्रशासनिक शक्तियां अतिरिक्त जिला आयुक्तों को सौंपी जाएंगी. 

छठी अनुसूची स्वायत्त परिषदों के तहत विधानसभा क्षेत्रों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा और बाद में हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा.  नए जिलों और उप जिलों के गठन की अधिसूचना शनिवार (26 अगस्त) को जारी की जाएगी, लेकिन यह एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Assam Delimitation: असम परिसीमन को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, सीएम सरमा बोले- जय मां भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget