एक्सप्लोरर

यह फैसला अचानक नहीं था... कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जानें क्या है पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार का पहला रिएक्शन

Punjab Election 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कांग्रेस पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब उन्होंने कहा, 'ये आसान फैसला नहीं था लेकिन मैं इसे और जारी नहीं रख सकता.'

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस (Congress) पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है. अश्विनी ने कहा, "ये आसान फैसला नहीं था लेकिन मैं इसे और जारी नहीं रख सकता." 

दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "मैंने बहुत दुखी मन से ये फैसला लिया है. पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. मैंने ये फैसला अपनी ​अस्मिता और सम्मान को समक्ष रखकर लिया है. उन्होंने कहा कि मेरे कंधे इतने मजबूत नहीं हैं कि इस तरह के उदासीनता के भार को उठा सकें. अश्विनी ने आगे कहा कि, कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं रही जो पहले थी और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमिका और भी कम हो जाएगी. मैं अब और दम से राजनीति करूंगा और अपनी तकदीर खुद लिखूंगा. आज देश को लोगों को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है."  

सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा

बता दें, अश्विनी कुमार ने मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा. अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ''मैं कांग्रेस पार्टी के बाहर रहकर देश की बेहतर तरीके से सेवा कर सकता हूं इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.'' अश्विनी कुमार किसी और पार्टी का साथ थामेंगे या नहीं इस बात पर भी स्थिति साफ नहीं है. अश्विनी कुमार ने भी किसी और पार्टी को ज्वाइन करने के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है. 

पंजाब से राज्यसभा सांसद थे अश्विनी कुमार

अश्विनी कुमार 2002 में पहली बार पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2004 और 2010 में भी अश्विनी कुमार को पंजाब से राज्यसभा में चुना गया. मनमोहन सिंह की सरकार में अश्विनी कुमार को कानून मंत्री का जिम्मा मिला था. पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच हालांकि अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है. 

बता दें कि पंजाब में टिकट बंटवारे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. टिकट बंटवारे से नाराज होकर कई नेता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं. पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है. पंजाब विधानसभा चुनाव के 10 मार्च को आएंगे.

यह भी पढ़ें.

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- सीएम योगी ने मंगवाए हजारों जेसीबी और बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget