एक्सप्लोरर

Gehlot Vs Pilot: सचिन पायलट पर CM गहलोत के हमले से खफा है आलाकमान, भारत जोड़ो यात्रा के बाद हो सकती है कार्रवाई

Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के बयान से साफ पता चल रहा है कि सचिन पायलट पर गहलोत के विवादित बयान से पार्टी आलाकमान काफी नाराज है और सही समय पर इस पर कार्रवाई की जाएगी.

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सचिन पायलट को गद्दार कहे जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर से सामने आ गई है. गहलोत की इस टिप्पणी से पार्टी आलाकमान काफी ज्यादा नाराज है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब गहलोत पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी इस बात के संकेत दिए हैं. जयराम रमेश ने साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी के लिए राजस्थान में संगठन सर्वोपरि है और इसकी मजबूती के लिए जरूरत पड़ने पर कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगी.

जयराम रमेश ने कहा, 'राजस्थान के मसले का हम वही हल चुनेंगे, जिससे हमारा संगठन मजबूत होगा. इसके लिए अगर हमें कठोर निर्णय लेने पड़े तो कठोर निर्णय लिए जाएंगे. अगर दोनों के बीच (गहलोत और पायलट) समझौता कराया जाना सही होगा, तो समझौता कराया जाएगा. कांग्रेस को गहलोत और पायलट, दोनों की जरूरत है.'

कब होगी गहलोत पर कार्रवाई?

जयराम रमेश के बयान से साफ पता चल रहा है कि पायलट पर गहलोत के विवादित बयान से पार्टी आलाकमान काफी नाराज हैं और सही समय पर इस पर कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने अभी इस विषय को शांत कर दिया है लेकिन राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा निकलने के बाद इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी. यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश करेगी और पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता है कि इस विवाद का यात्रा पर कोई प्रभाव पड़े.

यात्रा तक पार्टी नेताओं की सलाह

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह काफी हावी रही. पार्टी को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ा है. पार्टी ने आंतरिक कलह की वजह से पंजाब को भी गंवा दिया था. हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से यात्रा समाप्त होने तक आपसी मतभेदों को दूर रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया था. नेतृत्व ने अब तक केरल, कर्नाटक या मध्य प्रदेश में गुटीय मतभेदों को शांत रखा. यात्रा के दौरान अभी तक पार्टी ने एकजुटता का संदेश दिया. 

राजस्थान में आंतरिक कलह चरम पर

राजस्थान में भी गहलोत और पायलट के बीच बयानबाजी का बवाल लंबे समय से जारी है. दोनों के बीच जुबानी जंग की वजह सीएम की कुर्सी है, जिस पर गहलोत बैठे रहना चाहते हैं और पायलट बैठने का ख्वाब संजोए हैं. इसी कुर्सी की लड़ाई में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करने के पार्टी के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की दो साल पहले की बगावत को गद्दारी बताते हुए साफ कर दिया कि सीएम के तौर पर पायलट उन्हें हरगिज मंजूर नहीं होंगे. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan Congress Crisis: ‘वो कहते रहे निकम्मा, नाकारा और गद्दार, लेकिन...’, अशोक गहलोत की टिप्पणी पर जानें क्या बोले सचिन पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget