एक्सप्लोरर
राजस्थानः सरकारी दस्तावेजों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो हटाने का आदेश जारी
अतिरिक्त मुख्य सचिव रवि शंकर श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नए नियम के मुताबिक अब लोगो के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर छापने का आदेश वापस लिया जाता है.

(फाइल-फोटो)
जयपुर: राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी दस्तावेजों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर हटाने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया. राज्य के प्रिंटिंग विभाग ने इस बात का आदेश जारी किया. अतिरिक्त मुख्य सचिव रवि शंकर श्रीवास्तव की ओर से जारी इस आदेश के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की 29 दिसम्बर को हुई बैठक में किये गये फैसले के अनुसार यह कदम उठाया गया है. इसके तहत राज्य के समस्त राजकीय विभागों, निगमों,बोर्ड एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं के लेटर पैड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर का लोगो के रूप में प्रयोग/छापने के संबंध में 11 दिसंबर, 2017 को जारी किए गए आदेश को वापस लिया जाता है. बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कई योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं. हाल ही में कमलनाथ की सरकार ने मीसाबंदियो को दी जाने वाली पेंशन इस महीने से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश राज गिरफ्तार, इंस्पेक्टर समेत हुई थी दो की मौत
और पढ़ें























