एक्सप्लोरर

Asam News: गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय असम दौरा आज, करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ

Home Minister Asam Visit: आज से अपने दो दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह असम जा रहे हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे.

Home Minister Asam Visit: असम सरकार के एक साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय असम दौरा आज से शुरू हो चुका है. इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह आज जनगणना कार्यालय (सेंसस ऑफिस ) का शुभारम्भ करेंगे. जिसे राज्य सरकार का बड़ा कदम बताया जा रहा है. इसी के साथ असम में CAA और NRC को लेकर भी हलचल तेज हो गई, जिसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव  में देखने को मिल सकता है.
 
गौरतलब है की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार और मंगलवार को अपने दो दिवसीय असम दौरे के लिए देर रात गुवाहाटी पहुंच गए हैं. इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाएंगे, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे और असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित रैली में शामिल होंगे. इसकी शुरुआत आज सुबह 10.30 बजे मनकछार में बॉर्डर आउट पोस्ट BOP अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल BSF के जवानों से संवाद के साथ करेंगे.
 
तामुलपुर में खादी एवं ग्रामीण उद्योग उत्पादों की शुरुआत करेंगे
 
राजधानी गुवाहाटी से करीब पौने तीन सौ किलोमीटर दूर असम-बांग्लादेश बॉर्डर पर गृहमंत्री जाकर BSF के जवानों की हौसला अफजाई करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे. दोपहर 2 बजे के करीब गृहमंत्री असम के तामूलपुर में सीमा सुरक्षा बल BSF के सेंट्रल वर्कशॉप व केंद्रीय भंडार का भूमिपूजन भी करेंगे. वहीं गृहमंत्री तामुलपुर में खादी एवं ग्रामीण उद्योग उत्पादों की शुरुआत भी करेंगे. सबसे महत्वपूर्ण आज शाम 3.30 बजे गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी से सटे अमीनगांव में जनगणना कार्यालय का उद्धघाटन करेंगे.
 
जनगणना कार्यालय का शुभारम्भ
 
वहीं सेंसस ऑफिस से ही वो सीमा सुरक्षा बल की इमारत का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. असम में सेंसस ऑफिस का उदघाटन कर गृहमंत्री सूबे में जनगणना के प्रति केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को सिद्ध करेंगे. क्योंकि पिछले काफ़ी दिनों से असम में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गर्म हैं. माना जा रहा हैं की जनगणना कार्यालय का शुभारम्भ उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
 
नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
 
सोमवार को अमित शाह का आखिरी कार्यक्रम शाम 6 बजे है जिसमें वो गुवाहाटी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन करेंगे. सूत्रों के मुताबिक आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद सोमवार को रात में गृहमंत्री अमित शाह सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी के प्रदेश के सभी बड़े नेताओं की एक बैठक लेंगे. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.
 
दूसरे दिन भी होगा गृहमंत्री का कार्यक्रम 
 
यात्रा के दूसरे दिन यानि मंगलवार को गृह मंत्री सबसे पहले सुबह 10 बजे असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे, असम पुलिस के जवानों के सामने गृहमंत्री का भाषण भी होगा. बाद में वहीं करीब 12 बजे असम पुलिस मुख्यालय में जाकर गृहमंत्री उनके अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे.
 
यात्रा के दूसरे दिन दोपहर करीब 1.30 बजे अमित शाह गुवाहाटी में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे. गुवाहाटी के प्रसिद्ध खानपाड़ा मैदान में आयोजित इस रैली में गृहमंत्री अमित शाह CAA या NRC को लेकर क्या कुछ बोलते हैं इसपर सबकी निगाहें होगी. गौरतलब है कि CAA को लेकर 2020 में असम में काफी बवाल मचा था. वहीं बांग्लादेश से आकर असम में बसे बांग्लादेशी लोगों के नामों को जनगणना सूची में त्रुटि सुधार का कार्यक्रम चल रहा है.
 
गृहमंत्री अमित शाह 3 हफ्तों में 7 राज्यों का दौरा करेंगे
 
गुवाहाटी में खानपाडा ग्राउंड में रैली के बाद मंगलवार को शाम 5.30 बजे गृहमंत्री 4 महत्वपूर्ण भवनों का आधारशिला रखेंगे. इसमें पुलिस आयुक्तालय भवन, गुवाहाटी पुलिस रिज़र्व भवन, गुवाहाटी मेट्रो भवन और एक भव्य ऑडिटोरियम की आधारशिला गृहमंत्री रखेंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 3 हफ्तों में 7 राज्यों का दौरा करेंगे. गृहमंत्री के इस दौरे को 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व ये वार्मअप एक्सरसाइज के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिम बंगाल के बाद असम, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की भी यात्रा करेंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget