एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi News: संसद में ओवैसी को लेकर क्यों भड़क गए रविकिशन, खूब सुनाई 

बीजेपी सांसद रविकिशन ने कहा कि अगर असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता इस तरह के नारे लगाएंगे तो संसद का इससे बड़ा काला दिन नहीं हो सकता है.

चुनाव जीतकर संसद पहुंचे सांसदों ने मंगलवार (25 जून, 2024) को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली. 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद बने असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाया, जिसके बाद हंगामा मच गया है. इसे लेकर राष्ट्रपति से उनकी शिकायत की गई है और अब उनकी लोकसभा की सदस्यता पर भी बन आई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रविकिशन भी इसे लेकर भड़के हुए हैं और उन्होंने इसकी खूब निंदा की है.

रविकिशन ने इसे न सिर्फ संसद का काला दिन बता दिया, बल्कि यह भी कहा कि आज फिलिस्तीन के लिए नारे लग रहे हैं. कल को खालिस्तान और पाकिस्तान के भी नारे लगेंगे. हालांकि, जब उनसे जय हिंदू राष्ट्र के नारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया.

रविकिशन ने कहा, 'जय फिलिस्तीन के नारे लगा रहे हैं, आप समझ सकते हैं. इस तरह का विपक्ष. अगर इन लोगों को ताकत मिल जाएगी तो जय फिलिस्तीन करेंगे, फिर जय खालिस्तान करेंगे, जय पाकिस्तान करेंगे.' जय हिंदू राष्ट्र के नारों के सवाल पर रविकिशन ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की कल्पना न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. उन्होंने सबका साथ सबका विकास किया है. किसी माननीय सांसद ने बोला होगा, लेकिन जिस तरह से ओवैसी जैसे नेता, जिनकी खुद की पार्टी है, वो जय फिलिस्तीन बोलें तो इससे बड़ा काला दिन सदन का और इस सबसे बड़ी पंचायत का नहीं हो सकता है.  

उत्तर प्रदेश के बरेली, गाजियाबाद और मेरठ से सांसदों ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेते हुए जय हिंदू राष्ट्र और जय श्री राम के नारे लगाए. इसे लेकर विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई. धारावाहिक 'रामायण' में राम का रोल निभाने वाले अरणु गोविल मेरठ से सांसद बने हैं. जब वह लोकसभा की सदस्यता के लिए शपथ ग्रहण करने के लिए खड़े हुए तो सदन में मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए. उन्होंने भी जय श्री राम का नारा लगाया.

यह भी पढ़ें:-
Asaduddin Owaisi News: असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में ऐसा क्या कर दिया, राष्ट्रपति से हो गई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget