एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान के 'रेतीले मैदान' में सियासी 'पिच' बनाने की तैयारी में ओवैसी, आज से शुरू करेंगे 2 दिवसीय दौरा

Owaisi News: ओवैसी आज और 15 सितंबर को जयपुर व सीकर इलाके में दौरा करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक वह जयपुर में पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे फिर जालूपुरा के इलाके में जनंसपर्क करेंगे.

AIMIM Ready to Expand in Rajasthan: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी अपना और अपनी पार्टी का दायरा बढ़ाना चाहते हैं. वह अब हैदराबाद से बाहर निकल देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी पार्टी का जनाधार बनाने में लगे हुए हैं. पिछले 5 साल से वह इस प्लानिंग पर जी-जान से जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में अब वह आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यहां वह कई जगह सभाएं करेंगे.

जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

ओवैसी आज (14 सितंबर) व 15 सितंबर को जयपुर व सीकर इलाके के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक वह जयपुर में पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे फिर जालूपुरा के इलाके में जनंसपर्क करेंगे. इसके बाद उनका शेखावटी इलाके में लक्ष्‍मणगढ़, फतेहपुर, खीरवा, खींवसर, नवलगढ़, बलारा, जाजोद, सुजानगढ़ तथा लाडनूं में जनसंपर्क का कार्यक्रम है. उल्‍लेखनीय है कि एआईएमआईएम राज्‍य में अपने संगठन को खड़ा करने की कोशिश कर रही है. राजस्‍थान में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी की भी नजर अपना जनाधार बढ़ाने पर है.

कुछ ऐसा होगा ओवैसी का कार्यक्रम

ओवैसी सुबह 11:30 बजे जालूपुरा (जयपुर) जनसम्पर्क में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.  दोपहर 12:45 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद  दोपहर 1:30 बजे जयपुर के भट्टा बस्ती में जनसम्पर्क किया जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे वह सीकर में जनसम्पर्क करेंगे. शाम 4.30 बजे लक्ष्मणगढ़ में जनसम्पर्क करने के बाद  शाम 5 बजे फतेहपुर में जनसभा में भाग लेंगे.  शाम 7 बजे खीरवा में जनसम्पर्क अभियान चलेगा. शाम 7:30 बजे खिंवासर में  तो रात 8:30 जे नवलगढ़ में जनसभा में भाग लेंगे. 

ये भी पढ़ें

Maharashtra: महाराष्ट्र के सांगली में भीड़ ने 4 साधुओं की पिटाई की, बच्चा चोर होने का था शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget