एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Case: 'माहौल खराब होता है तो हो, लेकिन...', मुजफ्फरनगर के वायरल वीडियो पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

Muzaffarnagar Slapping Case: AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर कहा कि अगर कोई बाप अपने बेटे के लिए नहीं लड़ेगा, तो कौन लड़ेगा.

Asaduddin Owaisi On Muzaffarnagar Slapping Case: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहदुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर के वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने महिला टीचर की तरफ से क्लास में मुस्लिम बच्चे की बाकी बच्चों से पिटाई करवाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि माहौल खराब होता है तो हो जाए, मैं चुप नहीं बैठूंगा.

ओवैसी ने दावा किया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर की घटना के पीड़ित बच्चे के पिता से बात की और पूछा कि तुमने इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की, तो बच्चे के पिता ने मुझसे कहा कि इससे माहौल खराब होगा.

झारखंड के डुमरी में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "तृप्ता त्यागी (स्कूल टीचर) की नफरत का शिकार 7 साल के बच्चे के पिता से कहा गया माहौल खराब हो जाएगा, माहौल खराब होता है तो हो जाए, मैं अपने बच्चों के भविष्य के लिए खामोश नहीं बैठूंगा. क्या हमारी जान की कीमत नहीं है. भारतीय संविधान में इज्जत बुनियादी अधिकार है."

पीएम मोदी पर निशाना
ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा," पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बाते करते हैं. कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, मगर हमने देखा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 7 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, जहां बीजेपी की सरकार है और योगी अदित्यानाथ वहां के मुख्यमंत्री हैं. वहां की टीचर कहती है कि यह मुसलमान का बच्चा है. इसने पढ़ाई नहीं की, इसे मारो. " 

AIMIM चीफ ने आगे कहा कि जिस तरह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भूलने की आदत है, वैसे ही मोदी जी को भी भूलने की आदत है. उन्होंने कहा कि जिस बच्चे को पीटा गया उसका वीडियो पूरी दुनिया में चला गया. 

बच्चे के पिता से बात का जिक्र
उन्होंने कहा, "मैंने उस बच्चे के पिता से बात की और झारखंड के पार्टी अध्यक्ष को वहां भेजा. जब हमने बच्चे के पिता से पूछा कि तुमने मामले में शिकायत क्यों की तो उसने कहा कि क्या करें औवेसी भाई. हमसे कहा गया कि इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है, इसलिए हमने बच्चे को स्कूल से हटा लिया.''

खामौशी से खराब हो रहा माहौल- ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि यह हमारी कमजोरी है, अगर कोई बाप अपने बेटे के लिए नहीं लड़ेगा, तो कौन लड़ेगा, लेकिन उस बाप को पता है कि यह बीजेपी की सरकार है, मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा. माहौल जुल्म से खराब हो रहा न कि आपकी खामोशी से. 

यह भी पढ़ें- 'PM पद के लिए आप INDIA में शामिल नहीं हुई, बल्कि...', CM केजरीवाल के चेहरे पर बोले राघव चड्ढा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget