एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Speech: 'अगर मेरे चुनाव लड़ने से BJP को फायदा होता है तो...', बोले असदुद्दीन ओवैसी

Owaisi And BJP: कई विपक्षी दलों ने असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम पर आरोप लगाए कि वो बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं. इन आरोपों का उन्होंने जवाब दिया है.

All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर कई बार विपक्षी दलों ने आरोप लगाए कि वो चुनावों में पिछले दरवाजे से बीजेपी को फायदा पहुंचाते हैं. इन आरोपों पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया है. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. 

गुरुवार (15 जून) को एआईएमआईएम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पार्टी प्रमुख का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चुनावों में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के आरोपों का जवाब दे रहे हैं. 1.53 मिनट के इस वीडियो में कई उदाहरणों के साथ अपनी बात रखी.

भाई आपसे बहुत जरूरी बात करनी है...

सांसद ओवैसी ने कहा, "मुंबई के एक बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं. मैं तालाब कट्टे में चुनाव प्रचार में था... वे बोले भाई बहुत जरूरी बात करनी है, आप फोन पर बात करलो. मैं किसी के घर में गया और उनसे कहा बोलिए. इसपर प्रोड्यूसर बोले- लोग ये बोल रहे हैं कि आपके लड़ने से बीजेपी जीत रही है."  

एआईएमआईएम चीफ औवैसी ने आगे कहा, "मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि भाई साहब... आप स्पीकर पर अपना फोन खोलिए क्योंकि आपके पास दो-तीन मुसलमान जरूर बैठे होंगे. इसपर प्रोड्यूसर बोले हां बैठे हैं और अपना फोन स्पीकर पर खोल दिया."

अल्लाह से दुआ करिए- औवैसी

सांसद औवैसी ने आगे कहा, "इसके बाद मैंने कहा कि इन सभी लोगों से कहिए कि वज़ू (नमाज से पहले साफ सफाई) कर लीजिए. दो रकात रफिल नमाज़ पढ़ लीजिए और अल्लाह से दुआ करिए कि अगर असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी से मिला हुआ है तो अल्लाह उसको बर्बाद कर दे... और अगर झूठ बोल रहा है तो ये बर्बाद हो जाएं. अलर इनमें इतना भी हिम्मत नहीं है तो का'अबतुल्लाह में चल के खड़े रहकर आप बात बोल दीजिए."

प्रोड्यूसर साहब ने फोन स्पीकर से हटा दिया

उन्होंने आगे कहा "अगर वो भी नहीं है तो रमजान में चलकर बोल दीजिए... इनता बोलने के बाद प्रोड्यूसर साहब ने फोन स्पीकर से हटा दिया और बोले- अरे भाई आप क्या कर रहे हैं... यह लोग तो परेशान हो रहे हैं, मैं बोला परेशान क्यों हो रहे है? मैं 3 सीट लड़ रहा हूं, चलिए तीन सीट से कौन सौदा करता है मेरे से..."

...तो फिर हम जाकर कब्र में सो जाएंगे- औवैसी 

औवैसी बोले, "इसपर प्रोड्यूसर बोले कि आपके भाषणों से लोगों में प्रभाव पड़ता है. मैं बोला हमारे पिता और हमारे बुजुर्ग हमें ज़बान देकर गए हैं, अगर आप ज़बान ही काटना चाह रहे हो तो फिर हम जाकर कब्र में सो जाएंगे. तो इस तरह की बातें होती हैं कि चुनाव मत लड़िए" 

उन्होंने कहा कि, लड़ाई ये हो रही है कि कैसे इस देश आईन को बचाया जाए. कैसे इस देश की नफरत को खत्म किया जाए. लड़ाई साहेब मेरे लिए नहीं हो रही है, अगर मैं नहीं रहूंगा तो कोई और इस लड़ाई को लड़ेगा, मगर ये चीजें हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Haryana Politics: 'म्हारा हरियाणा करे पुकार, CM रणदीप हो इबकी बार', सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्षद्वीप में फिर से बिकेगी शराब, भारत सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून को किया खत्म, नियमों के साथ जारी किया आदेश
लक्षद्वीप में फिर से बिकेगी शराब, भारत सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून को किया खत्म, नियमों के साथ जारी किया आदेश
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
LIC लगातार राजेश एक्सपोर्ट्स में पैसे लगाता रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? कांग्रेस ने खोली पोल
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी
टूरिस्ट वीजा पर गए थे थाईलैंड, फैक्ट्री में बन गए बंधक, ओडिशा सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget