एक्सप्लोरर

'UP के CM तो उर्दू नहीं जानते, फिर क्यों नहीं बन गए साइंटिस्ट', योगी आदित्यनाथ के कठमुल्ला वाले बयान पर भड़के ओवैसी

Asaduddin Owaisi on CM Yogi: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम जिस विचारधारा से आते हैं, उस विचारधारा से किसी ने भी इस देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया.

Asaduddin Owaisi on CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा में उर्दू को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शायराना अंदाज में सीएम योगी को जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "सीएम योगी के अनुसार उर्दू पढ़ना कठमुल्लाओं की तरह मौलाना बनाने की बात है. इससे साफ है कि यूपी के सीएम को उर्दू नहीं आती, लेकिन वे वैज्ञानिक क्यों नहीं बने इसका जवाब तो वही दे सकते हैं."

ओवैसी ने रघुपति सहाय फिराक का किया जिक्र

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी के सीएम जिस विचारधारा से आते हैं, उस विचारधारा से किसी ने भी इस देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा, "वह (योगी आदित्यनाथ) गोरखपुर से आते हैं. रघुपति सहाय फिराक भी उसी गोरखपुर से आते हैं. वह एक प्रसिद्ध उर्दू कवि थे, लेकिन वह मुस्लिम नहीं थे. आज बड़ा अनाप-शनाप बोल रहे हो, बोलते जाओ."

'हर मुसलमान उर्दू नहीं बोलता'

ओवैसी ने कहा, "लोकसभा में स्पीकर ओम बिराल ने ऐलान किया कि जो कोई भी भारत के पार्लियामेंट में जो तकरीर में भाषण देगा, उसका तर्जुमा उर्दू में होगा. अब आप लोकसभा स्पीकर को क्या बोलेंगे. यूपी के सीएम को ये भी नहीं मालूम की उर्दू उत्तर प्रदेश की तहजीब का हिस्सा है. आरएसएस और पीएम मोदी को नहीं पता कि हर मुसलमान उर्दू नहीं बोलता, बल्कि यह मुस्लिमों की ज़बां नहीं है. ये इस देश की आजादी की ज़बां रही है. इस मुल्क की ज़बां है. आप केरल या कर्नाटक चले जाइये वहां के मुसलमान उर्दू नहीं बोलते हैं, अलग भाषा बोलते हैं."

क्या कहा था सीएम योगी आदित्यनाथ ने?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 18 फरवरी 2025 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया था, "ये लोग उर्दू पढ़ाकर दूसरे के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं, देश को कठमुल्लापन की तरफ ले जाना चाहते हैं, यह कतई स्वीकार नहीं होगा.” सीएम योगी ने कहा, "समाजवादी पार्टी भोजपुरी, बुंदेलखंडी और अवधी का विरोध क्यों कर रही है. यही सपा का ढोंग हैं. सपा के लोग दोहरे चरित्र वाले हैं. यह बड़ी विचित्र बात है समाजवादी पार्टी वाले उर्दू की वकालत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  MCOCA Investigation: नरेश बालियान की गिरफ्तारी में नया मोड़, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया 60 दिन का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget