एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Reaction: 'भारत को हर जगह जीतना चाहिए, चाहे वह क्रिकेट मैच हो या...' इंडिया-पाकिस्तान के मुकाबले पर बोले औवेसी

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. हालांकि, मैच पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि क्रिकेट जीत का पैमाना नहीं हो सकता है.

एशिया कप में रविवार (14 सितंबर 2025) को भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार खेला गया था. इस जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर दिया, लेकिन साथ ही यह राजनीतिक विवादों का कारण भी बना. इस मुद्दे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मैच पर कहा कि भारत को हर जगह जीतना चाहिए. चाहे वह क्रिकेट मैच हो या आतंकवादियों के खिलाफ, लेकिन जीत का पैमाना यह नहीं हो सकता कि आप उन लोगों के साथ खेलें, जो हमारी बेटियों को विधवा और हमारे बच्चों को अनाथ बना रहे हैं. यह जीत नहीं हो सकती. ओवैसी ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए सरकार से सवाल किया कि क्या 26 भारतीय नागरिकों की जान की कीमत ज़्यादा है या क्रिकेट मैच से कमाए गए करोड़ों रुपये?

भाजपा और देशभक्ति की बहस
ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयान पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, आतंक और बातचीत संभव नहीं है को याद दिलाया और कहा कि भाजपा अपनी देशभक्ति की नीति पर क्रिकेट आते ही समझौता कर लेती है. उनका आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी जनता को देशभक्ति के नाम पर समझाती है, लेकिन पाकिस्तान से क्रिकेट खेलकर अरबों रुपये कमाती है. उन्होंने कहा, ''BCCI को एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा? ₹2,000 करोड़, ₹3,000 करोड़? हमें बताइए, हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमत ज़्यादा है या पैसे की? भाजपा को हमें इस बारे में (पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के फैसले पर) बताना चाहिए.''

जम्मू-कश्मीर का पहलगाम आतंकी हमला
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. इसके बाद भारत ने मई में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. इस सैन्य अभियान में मिसाइल, ड्रोन और तोपखाने का इस्तेमाल हुआ, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. हालांकि इस संघर्ष के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: 'आई लव मोहम्मद लिखना जुर्म नहीं, अगर है तो इसकी हर सजा मंजूर', कानपुर पुलिस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget